वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस : स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन, हस्तशिल्प विरासत के लिए वैश्विक मंच
गांधीनगर, 25 मई (आईएएनएस)। जून के अंतिम सप्ताह में वडोदरा में आयोजित होने वाली सेंट्रल गुजरात क्षेत्र की आगामी वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (वीजीआरसी) औद्योगिक विकास को गति देने के साथ-साथ क्षेत्र की समृद्ध हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक विरासत को भी वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगी।