पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से की मुलाकात, बोले- खुशहाल हिंद-प्रशांत के लिए काम करते रहेंगे

IANS | May 26, 2026 8:01 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक मुक्त, खुला, सुरक्षित और खुशहाल हिंद-प्रशांत के लिए काम करते रहेंगे।

'मेरा आखिरी विश्व कप हो सकता है': दक्षिण कोरिया के कप्तान सोन ह्युंग-मिन

IANS | May 26, 2026 7:49 PM

सियोल, 26 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के कप्तान सोन ह्युंग-मिन ने कहा है कि फीफा विश्व कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप हो सकता है। मिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे अपने देश को फुटबॉल के सबसे बड़े स्टेज पर एक और यादगार सफर पर ले जाएंगे। अपना चौथा विश्व कप खेलने जा रहे 33 साल के मिन विश्व कप में दक्षिण कोरिया को 2002 वाली सफलता दिलाना चाहते हैं। 2002 में दक्षिण कोरिया सेमी-फाइनल तक पहुंची थी।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की मोदी सरकार की तारीफ, कहा- अब तो राहुल गांधी के ननिहाल ने भी मान लिया...

IANS | May 26, 2026 7:39 PM

गाजियाबाद, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने खुलकर तारीफ की। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह दौर भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम काल है। उनका कहना है कि अब राहुल गांधी का ननिहाल इटली भी इस बात को मान चुका है, लेकिन उन्हें ये बात नहीं समझ आती।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तिरुवरूर बाईपास और अतिरिक्त आरओबी के लिए 1,427.61 करोड़ रुपए मंजूर किए

IANS | May 26, 2026 7:24 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तमिलनाडु में एनएच-83 के नागपट्टिनम-तंजावुर खंड पर 4-लेन तिरुवरूर बाईपास के निर्माण के लिए 1,427.61 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। यह जानकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को दी गई।

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

IANS | May 26, 2026 7:17 PM

धर्मशाला, 26 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। जीटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

सुशासन के 12 साल : ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में बदली काशी की तस्वीर’, श्रद्धालुओं ने गिनाईं उपलब्धियां

IANS | May 26, 2026 7:16 PM

वाराणसी, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में पद की शपथ लेने के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला।

रवि शास्त्री: क्रिकेट की पिच से कमेंट्री बॉक्स तक, हर भूमिका में रहे असरदार

IANS | May 26, 2026 6:50 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट में रवि शास्त्री एक ऐसा नाम हैं जिन्होंने जब जिस भूमिका को निभाया, उसमें बड़ी सफलता हासिल की। 1983 में अपना पहला वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट में एक ऑलराउंडर, एक कोच और एक कमेंटेटर के तौर पर बड़ी सफलता हासिल की है।

एमईए भर्ती अलर्ट : कंसल्टेंट के पोस्ट के लिए फटाफट करें आवेदन, 1 जून अंतिम तिथि

IANS | May 26, 2026 6:46 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एमईए ने संविदा के आधार पर अपने विभाग नीति नियोजन एवं अनुसंधान (पीपी एंड आर) में 2 सलाहकारों (कंसल्टेंट) की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

झारखंड: ‘अब न डीजल की चिंता, न बिजली बिल का डर’, जामताड़ा के किसान पीएम कुसुम योजना से खुश

IANS | May 26, 2026 6:28 PM

जामताड़ा, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ लिए हुए 12 साल पूरे हो गए हैं। इन 12 सालों में पीएम मोदी की कई योजनाओं से लाखों किसानों की जिंदगी बदली है।

यूपीएससी भर्ती 2026: साइंटिस्ट सहित 194 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 12 जून तक करें आवेदन

IANS | May 26, 2026 6:15 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। सिविल सेवक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न विभाग/मंत्रालय के अनुसार अलग-अलग कुल 194 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।