जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा, विदेश मंत्रालय ने दिया चीन-पाकिस्तान को दोटूक जवाब
नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चीन के दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। पाकिस्तान और चीनी नेताओं के बीच हुए मुलाकात के बाद दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का बेवजह जिक्र किया गया। भारत के विदेश मंत्रालय ने इसका जवाब दिया है।