इस वजह से रोजाना ट्रेन पकड़कर मुंबई जाते थे महबूब खान, भनक लगते ही पिता ने जमकर की थी पिटाई

IANS | May 28, 2026 10:10 AM

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा जगत को यादगार और कभी पुरानी न होने वाली मदर इंडिया जैसी फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक महबूब खान की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। बचपन में फिल्मों का ऐसा जुनून था कि वह रोज ट्रेन पकड़कर आसपास के शहरों के साथ ही मुंबई तक फिल्में देखने चले जाते थे। एक दिन जब परिवार को उनके मुंबई भागने की भनक लगी, तो पिता ने उन्हें पकड़कर डांटा, पिटाई की और वापस गांव ले आए।

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने खत्म की सुदर्शन की बादशाहत, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

IANS | May 28, 2026 10:03 AM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 47 रनों से हराया। आरआर की जीत के नायक वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 29 गेंदों में 97 रनों की आतिशी पारी खेली।

29 मई 2026 का पंचांग : ज्येष्ठ शुक्ल की त्रयोदशी तिथि, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

IANS | May 28, 2026 9:37 AM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। हिंदू तिथि का कैलेंडर या पंचांग पांच अंगों तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार से मिलकर बना है। सनातन धर्म में किसी भी शुभ या नए काम को शुरू करने से पहले मुहूर्त देखना आवश्यक होता है। लोग तिथि के महत्व और शुभ-अशुभ प्रभाव को ध्यान में रखकर ही कोई नया कार्य आरंभ करते हैं। वर्तमान में नारायण को प्रिय पुरुषोत्तम मास चल रहा है। 29 मई 2026 (शुक्रवार) को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।

बकरीद के चलते शेयर बाजार बंद, बीएसई और एनएसई पर नहीं होगा कारोबार

IANS | May 28, 2026 9:32 AM

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। बकरीद के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे और इस दौरान दोनों मुख्य एक्सचेंज -नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई)- पर कारोबार नहीं होगा।

आईपीएल 2026: ऐतिहासिक बना आरआर बनाम एसआरएच मुकाबला, छक्कों का नया रिकॉर्ड हुआ कायम

IANS | May 28, 2026 9:27 AM

न्यू चंडीगढ़, 28 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 47 रनों से हराया। इस मुकाबले में छक्कों का नया रिकॉर्ड कायम हुआ। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर इस मैच में 26 छक्के लगाए।

मंगल से 1761 नमूनों की जांच कर 3943 रिपोर्ट भेज चुका है एपीएक्सएस, जानें कैसे काम करता है यह हाईटेक सेंसर

IANS | May 28, 2026 9:27 AM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। मंगल ग्रह की सतह पर लगातार काम कर रहा कनाडा का अत्याधुनिक अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (एपीएक्सएस) अब तक 1761 नमूनों का विश्लेषण कर 3943 परिणाम पृथ्वी तक भेज चुका है। यह उपकरण अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के क्यूरियोसिटी रोवर पर लगाया गया है, जो पिछले कई सालों से लाल ग्रह की मिट्टी और चट्टानों की जांच में जुटा है।

भद्रासन मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन के लिए कारगर, अभ्यास के कई फायदे

IANS | May 28, 2026 9:23 AM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस (21 जून) अब सिर्फ कुछ हफ्तों की दूरी पर है। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय रोजाना नए-नए योगासन और उसके फायदों की जानकारी साझा कर आम लोगों को योग की ओर प्रेरित कर रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने भद्रासन के अभ्यास और इसके लाभों पर विस्तार से जानकारी दी है।

महान क्रांतिकारी से प्रखर राष्ट्रवादी विचारक तक, जानिए 28 मई को जन्मे वीर सावरकर के संघर्ष की गाथा

IANS | May 27, 2026 11:54 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। विनायक दामोदर सावरकर भारतीय इतिहास के सबसे चर्चित, प्रभावशाली और विवादास्पद व्यक्तित्वों में गिने जाते हैं। महान क्रांतिकारी, चिंतक, लेखक, वकील, राजनीतिज्ञ और राष्ट्रवादी विचारक के रूप में पहचान बनाने वाले वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को नाशिक जिले में हुआ था।

पीएम मोदी ने 51वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की, रूफटॉप सोलर को मिशन मोड में लागू करने पर जोर

IANS | May 27, 2026 11:38 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रगति (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक 'सेवा तीर्थ' में आयोजित हुई, जहां केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए बड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति और समय पर क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

आईपीएल 2026: वैभव की तूफानी बल्लेबाजी, एसआरएच को 47 रन से रौंदकर 'क्वालीफायर-2' में आरआर

IANS | May 27, 2026 11:36 PM

न्यू चंडीगढ़, 27 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 'एलिमिनेटर' मैच में 47 रन से मात देकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 'क्वालीफायर-2' में जगह बना ली है, जहां 29 मई को इस टीम का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगा। क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम 31 मई को खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना करेगी।