आईपीएल 2026: रिकॉर्ड शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, आरआर ने एसआरएच को दिया 244 रन का लक्ष्य
न्यू चंडीगढ़, 27 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआर ने वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक 97 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए हैं।