आईपीएल 2026: वैभव की तूफानी बल्लेबाजी, एसआरएच को 47 रन से रौंदकर 'क्वालीफायर-2' में आरआर

IANS | May 27, 2026 11:36 PM

न्यू चंडीगढ़, 27 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 'एलिमिनेटर' मैच में 47 रन से मात देकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 'क्वालीफायर-2' में जगह बना ली है, जहां 29 मई को इस टीम का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगा। क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम 31 मई को खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना करेगी।

'अब मैं नहीं याद करता तुम्हें...' प्रयाग शुक्ल की कविताएं बनी जिंदगी के कैनवास पर 'स्टिल लाइफ' की प्रतिनिधि

IANS | May 27, 2026 11:28 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। "बरस बीते मिले थे हम दूर देश में एक और देश में दूसरे, आज मैं नहीं याद करता तुम्हें जाने कहां हो तुम बरस बीते... अब मैं नहीं याद करता तुम्हें..." इस कविता के रचयिता कोई साधारण कवि नहीं, बल्कि हिंदी साहित्य, कला समीक्षा और भाषाई सेतु के एक अत्यंत गरिमामय स्तंभ प्रयाग शुक्ल हैं।

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर संत समाज ने प्रधानमंत्री को दी बधाई, कहा- हर क्षेत्र में हुआ विकास

IANS | May 27, 2026 11:11 PM

अयोध्या, 27 मई (आईएएनएस)। अयोध्या नगरी इन दिनों पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति के माहौल में डूबी हुई है। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हर तरफ जय श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं और मंदिर परिसर में लगातार भीड़ बनी हुई है। इसी बीच मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने को लेकर भी अलग-अलग जगहों से लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को विकास, सांस्कृतिक बदलाव और धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण से जोड़कर देख रहे हैं।

यादों में महबूब : जिनकी स्क्रिप्ट पर हंसते और दरवाजा बंद कर देते थे मेकर्स, उसी फिल्मकार ने देश को दी ‘मदर इंडिया’

IANS | May 27, 2026 11:11 PM

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा जगत के इतिहास में जब भी महान फिल्म मेकर्स का जिक्र होता है, तो महबूब खान का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। एक ऐसा फिल्मकार, जिसने गरीबी, संघर्ष और लगातार ठुकराए जाने के बावजूद हार नहीं मानी और आगे चलकर दुनिया को ‘मदर इंडिया’ जैसी क्लासिक और बेहतरीन फिल्म दी।

ईद-उल-अजहा को लेकर हाई अलर्ट, दिल्ली-यूपी और महाराष्ट्र में पुलिस का फ्लैग मार्च

IANS | May 27, 2026 10:56 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। ईद-उल-अजहा को लेकर देशभर में प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च, रूट मार्च और शांति समिति की बैठकें की गईं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

17 बार भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर आस्था का केंद्र बने एनटीआर, भगवान मानकर पैर छूने लगते थे फैंस

IANS | May 27, 2026 10:46 PM

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में अभिनेता नंदमुरी तारक रामा राव (एन. टी. रामाराव) ने अपनी शानदार एक्टिंग, दमदार आवाज और पौराणिक किरदारों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। जब वह फिल्मों में भगवान कृष्ण या भगवान राम का किरदार निभाते थे, तो उन्हें दर्शक सचमुच भगवान का रूप मानने लगते थे। शूटिंग के दौरान कई लोग सेट पर पहुंचकर उनके पैर तक छूते थे। यही वजह थी कि एनटीआर अपने समय में करोड़ों लोगों की आस्था बन गए थे।

मानसिक शांति के लिए फायदेमंद रोजमेरी, तनाव कम कर देती है बेहतर नींद

IANS | May 27, 2026 10:45 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी नींद लेना बहुत बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। देर रात तक मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल, काम का दबाव, तनाव और चिंता जैसी समस्याएं धीरे-धीरे लोगों की नींद को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में अब कुछ प्राकृतिक उपायों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इन्हीं उपायों में एक नाम तेजी से चर्चा में आ रहा है रोजमेरी... यह मानसिक शांति, तनाव कम करने और नींद बेहतर बनाने में मदद करती है।

निर्मला सीतारमण से मिले तमिलनाडु के सीएम विजय, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए मांगा फंड

IANS | May 27, 2026 10:44 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री विजय ने वित्त मंत्रालय कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, परिवहन और उद्योग से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र से सहयोग मांगा।

मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे : पीरियड्स को लेकर चुप्पी तोड़ना जरूरी, स्वच्छता और जागरूकता से बनेगी बात

IANS | May 27, 2026 10:37 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। पीरियड्स या मासिक धर्म महिलाओं के जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण होता है, लेकिन कई बार उन्हें इस दौरान सामाजिक भेदभाव और असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिस वजह से वह खुलकर बात तक नहीं कर पातीं। ऐसे में हर साल 28 मई को दुनियाभर में ‘मासिक स्वच्छता जागरूकता दिवस’ (मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे) मनाया जाता है।

आईपीएल 2026: 'मेरा शॉट मिस हो गया,' रिकॉर्ड शतक से चूकने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?

IANS | May 27, 2026 10:02 PM

न्यू चंडीगढ़, 27 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए पारी की शुरुआत करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ वैभव ने 97 रन की विस्फोटक पारी खेली।