निवेशकों के लिए लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएट कर रहा भारतीय शेयर बाजार, बीते 20 वर्षों में मिला औसत 11-12 प्रतिशत का रिटर्न : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय इक्विटी बाजार निवेशकों के लिए लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएट कर रहा है और बीते 20 वर्षों में इसने 11-12 प्रतिशत कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) का रिटर्न दिया है। इस दौरान मुख्य सूचकांक निफ्टी 50 ने करीब 8 गुना का रिटर्न दिया है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।