सिंहावलोकन 2025: रियलिटी शोज का सुनहरा दौर रहा यह साल, टीवी और ओटीटी ने दिए कई शानदार चैंपियंस
मुंबई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 एंटरटेनमेंट की दुनिया के लिए बेहद खास रहा। इस पूरे साल टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रियलिटी शोज ने दर्शकों को भरपूर ड्रामा का मजा दिया। इन रियलिटी शोज में कभी घर के अंदर रिश्तों की परीक्षा हुई, तो कहीं मंच पर सुर और ताल ने दिल जीत लिया। किसी शो में रणनीति सबसे बड़ा हथियार बनी, तो कहीं मेहनत ने जीत दिलाई।