आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट
हैदराबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मैच में खाता खोले बगैर आउट हो गए। इसी के साथ अभिषेक टी20 फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 'डक' पर आउट होने वाले भारतीय बन गए हैं।