शशि थरूर ने जनसांख्यिकीय बदलाव पर उच्चस्तरीय समिति का किया स्वागत, बोले- आंकड़े पहले राजनीति बाद में

IANS | May 27, 2026 9:42 AM

दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जनसांख्यिकीय बदलाव पर उच्चस्तरीय समिति गठित किए जाने को लेकर कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। थरूर ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटनाक्रम है और इससे पहले कि इसके राजनीतिक प्रभावों पर कोई गंभीर चर्चा की जाए, सटीक और व्यापक आंकड़ों को समझना आवश्यक है।

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला शेयर बाजार, मेटल स्टॉक्स में खरीदारी

IANS | May 27, 2026 9:38 AM

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को सपाट हुई। इस दौरान सेंसेक्स 69.84 अंक या 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,940 और निफ्टी 23.10 अंक या 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,890 पर थी।

28 मई का पंचांग: अधिक गुरु प्रदोष पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें प्रदोष काल

IANS | May 27, 2026 9:38 AM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। नारायण को प्रिय पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) में 28 मई 2026 (गुरुवार) का दिन विशेष महत्व रखता है। ज्येष्ठ शुक्ल की त्रयोदशी गुरुवार को है और इसी दिन देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित प्रदोष भी पड़ रहा है। गुरुवार को प्रदोष पड़ रहा है, उसे गुरु प्रदोष या बृहस्पति प्रदोष भी कहते हैं।

आईपीएल 2026: रजत पाटीदार की कप्तानी पारी, जीटी को 92 रन से रौंदकर फाइनल में आरसीबी

IANS | May 26, 2026 11:54 PM

धर्मशाला, 26 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी ने मंगलवार को क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 92 रन से दमदार जीत दर्ज की।

एस जयशंकर और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री वोंग ने की द्विपक्षीय बैठक, व्यापार से रक्षा सहयोग तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

IANS | May 26, 2026 11:53 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने व्यापार समझौते से लेकर रक्षा सहयोग और क्रिटिकल मिनरल्स तक कई मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि दोनों देशों के बीच जरूरी मिनरल्स पर बातचीत हो रही है।

हिंद-प्रशांत सुरक्षा में भारत की भूमिका अहम: जापान के प्रेस सेक्रेटरी

IANS | May 26, 2026 11:01 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक सुरक्षा की चुनौतियों के बीच हिंद प्रशांत में सुरक्षा स्थिति को स्थिर और मजबूत करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को लेकर जापान के प्रेस सेक्रेटरी और आधिकारिक प्रवक्ता तोशीहिरो कितामुरा ने कहा कि हम भारत सरकार, खासकर प्रधानमंत्री मोदी के जापानी सरकार के साथ काम करने की प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं।

'डॉन 3 विवाद: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने रणवीर सिंह पर लगाए बैन को लेकर उठाए सवाल

IANS | May 26, 2026 10:53 PM

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म से खुद को अलग करने के चलते उन पर बैन लगा दिया। इस पर इंडस्ट्री में लगातार बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने रणवीर सिंह पर लगाए गए बैन को लेकर सवाल उठाए हैं।

एम्स-दिल्ली में जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 43 पदों पर भर्ती का अवसर, 10 जून तक करें आवेदन

IANS | May 26, 2026 10:41 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों और अस्पतालों में से एक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। एम्स-दिल्ली ने संस्थान में वेतनमान के स्तर-1 पर कार्यरत और 2 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके पात्र समूह 'सी' कर्मचारियों से कनिष्ठ प्रशासनिक सहायक (जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट) के कुल 43 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

'मैंने प्यार किया' के लिए फराज खान थे पहले पसंदीदा एक्टर, मुश्किल वक्त में सलमान खान ने मदद की

IANS | May 26, 2026 10:26 PM

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता फराज खान ने 90 के दशक में अपनी दमदार पर्सनैलिटी और अभिनय से लोगों का ध्यान खींचा था। बहुत कम लोग जानते हैं कि सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए सबसे पहले फराज खान को चुना गया था, लेकिन तबीयत बिगड़ने के चलते वह यह फिल्म नहीं कर पाए, और यह ऑफर बाद में सलमान खान की झोली में जा गिरा। दिलचस्प बात यह रही कि सालों बाद जब फराज जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे, तब सलमान खान ही उनकी मदद के लिए आगे आए थे।

पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने की पीएम मोदी की सराहना, बोले-डिजिटल इंडिया और जीआई टैगिंग ने बदली देश की तस्वीर

IANS | May 26, 2026 10:17 PM

भुवनेश्वर, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘जीआई मैन’ के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने उनकी कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान पहले से अधिक मजबूत हुई है और देश की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।