मध्य प्रदेश: ‘शक्ति दीदी’ पहल बनी महिलाओं की ताकत, पेट्रोल पंपों को संभाल रहीं 118 महिलाएं
ग्वालियर, 28 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में शुरू की गई 'शक्ति दीदी' पहल लगातार सफल होती जा रही है। इस योजना के तहत कलेक्टर रुचिका चौहान ने छह और जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर ‘फ्यूल वर्कर’ के रूप में नियुक्त किया है।