5 किलो एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री 14.3 लाख तक पहुंची, पीएनजी कनेक्शन बढ़कर 4.4 लाख हुए: केंद्र

IANS | April 14, 2026 7:21 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि देश में घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सोमवार को देश भर में प्रवासी मजदूरों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो के 1.1 लाख से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर बेचे गए, जिससे 23 मार्च के बाद इनकी कुल बिक्री बढ़कर 14.3 लाख हो गई है।

खाने का प्यार और दोस्ती का तड़का, विनय पाठक ने बताया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव

IANS | April 14, 2026 7:19 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मनोरंजन की दुनिया में कई बार ऐसी फिल्में आती हैं, जो कलाकारों के बीच की असली दोस्ती और तालमेल की वजह से खास बन जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म इन दिनों चर्चा में है, जिसका नाम है 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा'। इस फिल्म को दर्शको की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता विनय पाठक ने आईएएनएस से अपने अनुभव साझा किए।

खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित, 2,262 से ज्यादा की हुई वापसी: सरकार

IANS | April 14, 2026 7:03 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को बताया कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटे में किसी भी भारतीय झंडे वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है।

वजन घटाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक, शहद सेवन के कई फायदे

IANS | April 14, 2026 7:02 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के बेहतर रिजल्ट देती है। इनमें से एक है शहद, जिसे सदियों से सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। हल्की मिठास और पौष्टिक गुणों से भरपूर शहद न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में भी मदद करता है। खास बात यह है कि अब लोग इसे वजन घटाने के लिए भी अपनी डाइट में शामिल करने लगे हैं।

आईपीएल 2026: बेंगलुरु में एलएसजी से आरसीबी की भिड़ंत, जानिए कैसा है अब तक का रिकॉर्ड?

IANS | April 14, 2026 6:58 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से होगा। इस मैच में दोनों टीमों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है।

जेकेएसएसबी भर्ती अलर्ट: वेटरनरी फार्मासिस्ट समेत 194 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से होगी शुरू

IANS | April 14, 2026 6:57 PM

श्रीनगर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरने के लिए संबंधित मंडल/जिला कैडर के कुल 194 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें एग्रीकल्चर प्रोडक्शन डिपार्टमेंट (कृषि उत्पादन विभाग-कश्मीर में पशुपालन) से वेटरनरी फार्मासिस्ट के 146 और फाइनेंस डिपार्टमेंट (वित्त विभाग- जम्मू और कश्मीर निधि संगठन) से असिस्टेंट कंपाइलर के 48 पद शामिल हैं।

मेडिकल क्षेत्र में एआई सहायक है, लेकिन मजबूत क्लिनिकल आधार जरूरी: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | April 14, 2026 6:51 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को 'बाल चिकित्सा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी और पोषण' की पोस्टग्रेजुएट पाठ्यपुस्तक के दूसरे संस्करण का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब मजबूत क्लिनिकल आधार तैयार हो जाता है, तब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक उपयोगी सहायक और सक्षम बनाने वाला माध्यम बन सकता है।

छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में फटा बॉयलर, 9 की मौत, सीएम साय बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

IANS | April 14, 2026 6:51 PM

सक्ती, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर को बॉयलर विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

डॉ. अंबेडकर का सम्मान करने पर आचार्य प्रशांत को मिली मौत की धमकी

IANS | April 14, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रसिद्ध दार्शनिक एवं लेखक आचार्य प्रशांत को एक बार फिर हत्या की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में दिए गए वक्तव्य के बाद एक यूट्यूब अकाउंट के माध्यम से दी गई है।

जेकेएसएसबी भर्ती 2026: ड्राफ्ट्समैन के 76 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन

IANS | April 14, 2026 6:35 PM

श्रीनगर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जल शक्ति विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के कुल 76 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।