जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर न देना मेरी समस्या नहीं है: हार्दिक पांड्या

IANS | April 21, 2026 10:46 AM

अहमदाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2026 की पहली विकेट मिल गई है। बुमराह को सीजन के छठे मैच में पहला विकेट मिला। सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेले गए मैच में एमआई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट ली।

एप्पल की लीडरशीप में बड़ा बदलाव, जॉन टर्नस होंगे अगले सीईओ, टिम कुक संभालेंगे एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद

IANS | April 21, 2026 10:06 AM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल की लीडरशीप में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी ने बताया कि 1 सितंबर, 2026 से टिम कुक सीईओ पद छोड़ देंगे और उनकी जगह मौजूदा हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस पद संभालेंगे।

आईपीएल 2026: तिलक वर्मा को समझाने में हार्दिक पांड्या को चक्कर आ गया था, एमआई कप्तान ने किया खुलासा

IANS | April 21, 2026 9:55 AM

अहमदाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में सोमवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) बीच खेले गए मुकाबले में फैंस को तिलक वर्मा का विस्फोटक और यादगार शतक देखने को मिला। तिलक ने अपने शतक के मुंबई को जीटी पर 99 रनों से जीत दिलाई और पिछले 4 मैचों में मिले हार के क्रम को तोड़ा।

शरीर का 'रिपेयर मैनेजर' जिंक: कमी से शरीर हो सकता है बेहद कमजोर

IANS | April 21, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आज के समय में विटामिन और प्रोटीन के बारे में सभी बात करते हैं और शरीर में उनके स्तर को ठीक बनाए रखने के लिए सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं।

नासा के हबल टेलीस्कोप ने कैद की ट्राइफिड नेबुला की शानदार तस्वीर, दिखाई 5 हजार प्रकाश वर्ष दूर ब्रह्मांड की झलक

IANS | April 21, 2026 9:50 AM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने तारों के निर्माण वाले क्षेत्र ट्राइफिड नेबुला की एक आकर्षक नई तस्वीर जारी की है। यह तस्वीर हबल के लॉन्च की 36वीं वर्षगांठ (24 अप्रैल) के मौके पर सामने आई है। पृथ्वी से करीब 5 हजार प्रकाश वर्ष दूर स्थित यह नेबुला तारों के बनने और गैस-धूल को आकार देने का अद्भुत नजारा पेश करता है।

बी.आर. चोपड़ा जयंती: दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में शुरू किया था सफर, ऐसे बने सामाजिक मुद्दों को सिनेमा में उतारने वाले महान निर्देशक

IANS | April 21, 2026 9:37 AM

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के निर्माण में जितना योगदान कलाकारों का होता है, उतना ही महत्वपूर्ण भूमिका रचनात्मक दृष्टि रखने वाले फिल्म निर्देशकों की होती है। निर्देशक ही पर्दे पर कहानियों को जीवंत बनाने के साथ-साथ समाज को संदेश देने का काम करते हैं। इन्हीं महान निर्देशकों में बी.आर. चोपड़ा का नाम विशेष रूप से याद किया जाता है।

अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता की उम्मीदों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, रियल्टी और मेटल में तेजी

IANS | April 21, 2026 9:34 AM

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता की उम्मीदों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 408 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,927 और निफ्टी 107 अंक या 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,472 पर था।

आईपीएल 2026: कप्तान अक्षर की फॉर्म डीसी के लिए सिरदर्द बनी, रन और विकेट के लिए कर रहे संघर्ष

IANS | April 21, 2026 9:04 AM

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला जाएगा। डीसी इस मैच में अपने कप्तान अक्षर पटेल से जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

22 अप्रैल का पंचांग: स्कंद षष्ठी पर रवि योग के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

IANS | April 21, 2026 9:03 AM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। देवाधिदेव महादेव व माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय को समर्पित स्कंद षष्ठी का पर्व 22 अप्रैल (बुधवार) को पड़ रहा है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस दिन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जिसे भगवान स्कंद को समर्पित माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं और भगवान स्कंद की पूजा-अर्चना करते हैं। इसे स्कंद षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है।

आईपीएल 2026: एसआरएच-डीसी के बीच रोमांचक मुकाबला आज, इस टीम का पलड़ा रहा है भारी

IANS | April 21, 2026 8:27 AM

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है। एसआरएच और डीसी दोनों ही इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपनी जगह मजबूत करने के लक्ष्य के साथ खेलेंगी।