हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे

IANS | June 10, 2026 2:50 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस 2026 अब कुछ ही दिनों में मनाया जाने वाला है। इस खास अवसर से पहले ही भारत सरकार का आयुष मंत्रालय देशवासियों से लगातार अपील कर रहा है कि वे अपनी दिनचर्या में योगासन को शामिल करें। सही आसनों के अभ्यास से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि मन भी प्रसन्न और शांत रहता है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2ए को दी मंजूरी, बनेगा 6 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो कॉरिडोर

IANS | June 10, 2026 2:44 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2ए को मंजूरी दे दी है। इस नए चरण के तहत कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक 6.032 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस मार्ग पर कुल 5 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें 4 एलिवेटेड (ऊंचाई पर) और 1 भूमिगत स्टेशन शामिल होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

IANS | June 10, 2026 2:29 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने पत्र लिखकर दी बधाई

IANS | June 10, 2026 2:28 PM

गांधीनगर, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के सफल और जनकल्याण को समर्पित कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के सभी नागरिकों की ओर से उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं और देश के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए उनके अनवरत योगदान की प्रशंसा की है।

भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी

IANS | June 10, 2026 2:16 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। तपती धूप, उमस भरी हवाएं और तेज गर्मी से जनजीवन पूरी तरह बेहाल है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट लोगों से शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह के साथ कुछ खास नेचुरल पेय पदार्थों के सेवन का सुझाव देते हैं।

भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या

IANS | June 10, 2026 2:09 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंजरी की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

'सदियों में मिलते हैं ऐसे नेता', किरेन रिजिजू ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- 'उनका जीवन एक मिसाल'

IANS | June 10, 2026 1:55 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोधी रोड स्थित एक बौद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जिंदगी अपने आप में एक मिसाल है, जिन्होंने अपने या अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि जीवन को राष्ट्र के नाम समर्पित किया है।

पीएम मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व में भारत ने की असाधारण प्रगति : इंडस्ट्री

IANS | June 10, 2026 1:54 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में आर्थिक, सामाजिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में मजबूत तरक्की की है। साथ ही केंद्रीय सुधारों से देश का लचीलापन, प्रतिस्पर्धा और वैश्विक स्तर पर कद बड़ा हुआ है। यह बयान इंडस्ट्री की ओर से बुधवार को दिया गया।

पीएम मोदी की आगामी स्लोवाकिया यात्रा पर राजदूत मैक्सियन बोले, 'लैंडमार्क मोमेंट का इंतजार' (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | June 10, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। भारत में स्लोवाकिया के राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन के अनुसार उनका देश उस ऐतिहासिक क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जब उनकी धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कदम रखेंगे। स्लोवाक पीएम रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर पीएम मोदी 14-16 जून तक स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।

'लॉक अप: सच या सजा': जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस

IANS | June 10, 2026 1:38 PM

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स ने अपने चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का पहला वीडियो जारी कर दिया है। इस छोटे से वीडियो ने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। वीडियो में फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेता रितेश देशमुख जेल के अंदर नजर आ रहे हैं। हालांकि शो के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस झलक ने लोगों के मन में कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।