शेयर बाजार मजबूत ग्लोबल संकेतों से हरे निशान में खुला, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी

IANS | April 27, 2026 9:40 AM

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मजबूत ग्लोबल संकेतों से भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 363 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,027 और निफ्टी 106 अंक या 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,004 पर था।

राष्ट्र की सच्ची शक्ति नागरिकों की निस्वार्थ सेवा भावना में निहित है: पीएम मोदी

IANS | April 27, 2026 9:18 AM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को निस्वार्थ सेवा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह एक मजबूत और दयालु समाज की नींव है, साथ ही उन्होंने नागरिकों से सद्भावना के कार्यों के माध्यम से एक दूसरे को प्रेरित करने का आग्रह किया।

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

IANS | April 27, 2026 9:11 AM

टोक्यो, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है।

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

IANS | April 27, 2026 8:34 AM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद बदर बिन हमद अल बुसैदी से मुलाकात की। इसके बाद अब ईरानी विदेश मंत्री रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। अराघची ने ओमान के नेतृत्व से होर्मुज संकट को लेकर भी चर्चा की।

व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में गोलीबारी से 'चिंतित' नहीं थे ट्रंप, एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा

IANS | April 27, 2026 8:09 AM

वाशिंगटन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान गोलीबारी के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब ये घटना हुई, वे चिंतित नहीं थे। हालांकि, उन्होंने माना कि फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप काफी घबरा गई थीं।

आईआरसीटीसी में 84 हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर पदों पर भर्ती, 27-28 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू का मौका

IANS | April 26, 2026 11:00 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के कुल 84 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 27 से 28 अप्रैल के बीच हो रहा है।

बारासात में अमित शाह का दावा, पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही भाजपा

IANS | April 26, 2026 10:58 PM

बारासात, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बारासात में एक चुनावी रैली की, जहां उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए राज्य में भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेशी टीम घोषित, तंजीद और अमिते को पहली बार मौका

IANS | April 26, 2026 10:48 PM

ढाका, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। इसमें पहली बार टेस्ट फॉर्मेट में खेलने वाले बल्लेबाज तंजीद तमीम और अमिते हसन को शामिल किया गया है। यह मुकाबला 8 मई से ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 26 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

IANS | April 26, 2026 10:19 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। सेंट्रल बैंक ने विभिन्न 26 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्‍छुक युवाओं के लिए अप्‍लाई करने का आखिरी मौका 30 अप्रैल है।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज बिहटा में सीनियर रेजिडेंट के 17 पद, 17 मई को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | April 26, 2026 10:13 PM

पटना, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक खास मौका सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा, पटना, ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 17 मई को आयोजित होना तय है।