यह एक मुश्किल पिच थी, हम हालात के हिसाब से खुद को ढाल नहीं पाए: ऋतुराज
चेन्नई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने माना कि उनकी टीम को मुश्किल पिच के हालात के हिसाब से खुद को ढालने में दिक्कत हुई, जिसके चलते रविवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।