गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 94.51 प्रतिशत छात्र हुए पास

IANS | April 26, 2026 6:12 PM

पणजी, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 20,618 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 19,486 छात्र सफल घोषित हुए हैं। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.51 फीसदी दर्ज किया गया है। परीक्षा 13 मार्च से 9 अप्रैल तक कुल 20 दिनों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्यभर के 32 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी।

राष्ट्रवाद और विकास की धारा को गंगासागर तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता : सुधांशु त्रिवेदी

IANS | April 26, 2026 5:54 PM

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने टीएमसी पर संस्थागत भ्रष्टाचार, अपराधियों के बढ़ते बोलबाले और खतरनाक तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया।

निजी क्षेत्र का अंतरिक्ष निवेश पांच वर्षों में 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक : डॉ.जितेंद्र सिंह

IANS | April 26, 2026 5:38 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को पूरे देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अंतरिक्ष प्रयोगशालाएं स्थापित करने की योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि निजी क्षेत्र का अंतरिक्ष निवेश पांच वर्षों में 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है।

इजरायल के नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट की प्रमुख बनीं जिपी होटोवेली

IANS | April 26, 2026 5:31 PM

तेल अवीव, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल में जिपी होटोवेली को नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जिपी होटोवेली को डायरेक्टरेट का प्रमुख बनाने का फैसला लिया। होटोवेली की नियुक्ति को मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने लाया गया, जहां इजरायली सरकार ने एकमत से मंजूरी दे दी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अदाणी विकास केंद्र का उद्घाटन किया, मध्यप्रदेश में महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा मिलेगा

IANS | April 26, 2026 5:23 PM

भोपाल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अदाणी विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इससे प्रदेश में महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर बढ़ेंगे।

मुरादाबाद की सोसाइटी में निवासियों ने लगाए ‘पूर्णतः हिंदू सनातनी ’ के पोस्टर, दूसरे समुदाय को मकान न बेचने की अपील

IANS | April 26, 2026 5:21 PM

मुरादाबाद, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र स्थित लाजपतनगर की श्रीराम सोसायटी इन दिनों एक अनोखी वजह से चर्चा में है। यहां के निवासियों को इलाके की डेमोग्राफी बदलने का डर सता रहा है, जिसके चलते दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपने घरों के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए हैं।

चार मई के बाद टीएमसी के गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब होगा : प्रधानमंत्री मोदी

IANS | April 26, 2026 5:12 PM

आरामबाग, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले रविवार को आरामबाग में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले मैं सिंगूर आया था, उस समय मैंने टीएमसी की निर्मम सरकार के प्रति जनता का गुस्सा साफ-साफ देखा था। आज मैं फिर देख रहा हूं, वो गुस्सा अपने चरम पर पहुंच चुका है, और इस गुस्से में बंगाल का एक ही उद्देश्य है।

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

IANS | April 26, 2026 4:55 PM

पेरिस, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हमले की कड़ी निंदा की और अमेरिकी प्रेसिडेंट के लिए अपना समर्थन जताया।

सरकार बनने के बाद खत्म कर देंगे टीएमसी के सभी सिंडिकेट : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

IANS | April 26, 2026 4:36 PM

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के तेहट्टा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंगाल की जनता ने 'दीदी का सूपड़ा साफ' कर दिया है और भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिल चुकी है।

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

IANS | April 26, 2026 4:10 PM

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और उनकी मां संध्या चक्रवर्ती के बैंक खातों को अनफ्रीज करने का आदेश दिया है।