अमेरिकी संसद में रणनीतिक संतुलन को लेकर बहस, इंडो-पैसिफिक में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत पर चेतावनी

IANS | April 30, 2026 8:59 AM

वाशिंगटन, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर अमेरिकी सांसदों ने चिंता जाहिर की है कि वर्तमान हालातों में कहीं अमेरिका का ध्यान चीन पर से न हट जाए। उनका कहना है कि सैन्य संसाधनों और तैनाती पर बढ़ते दबाव के कारण वाशिंगटन की रणनीतिक प्राथमिकताएं प्रभावित हो सकती हैं।

आईपीएल 2026: जीटी के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी आरसीबी, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IANS | April 30, 2026 8:20 AM

अहमदाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार की शाम 7:30 से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आरसीबी इस मैच में अपनी जीत की लय बरकररा रखने उतरेगी, जबकि जीटी के लिए प्लेऑफ को देखते हुए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद अहम है।

आईपीएल 2026: एमआई को हराकर तीसरे नंबर पर पहुंची एसआरएच, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

IANS | April 30, 2026 7:39 AM

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में बुधवार की शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। एमआई को 243 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। एसआरएच ने 8 गेंद पहले ही 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया।

गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व पर ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन

IANS | April 30, 2026 7:36 AM

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। सिख पंथ के तृतीय गुरु श्री अमरदास जी का गुरुवार को प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें नमन किया है। ओम बिरला ने कहा कि उनकी शिक्षाएं हमें निस्वार्थ सेवा, सत्य के मार्ग पर चलने और मानवता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।

पश्चिम बंगाल चुनाव में टूटा मतदान का रिकॉर्ड, 1951 से ऐसा रहा मतदाताओं का मिजाज

IANS | April 30, 2026 12:08 AM

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म होने पर चुनाव आयोग ने आंकड़े जारी करते हुए खुशी जताई है। स्वतंत्रता के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सर्वाधिक मतदान 91.66 फीसदी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा शाम 7.45 बजे तक का है। अब तक यह रिकॉर्ड त्रिपुरा के पास था, जहां 2013 में 91.82 फीसदी वोटिंग हुई थी।

क्रिएटिव मतभेदों की अफवाहें गलत, इसी साल शुरू होगी रणवीर सिंह स्टारर 'प्रलय' की शूटिंग

IANS | April 29, 2026 11:54 PM

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शकों को अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' के रूप में एंटरटेनमेंट का नया डोज देने को तैयार हैं। ‘प्रलय’ की शूटिंग इस साल अगस्त से शुरू होने वाली है।

आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड की जोड़ी का कमाल, इस मामले में संयुक्त रूप से 'नंबर-1'

IANS | April 29, 2026 11:54 PM

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की सलामी जोड़ी के रूप में दोनों खिलाड़ियों ने बुधवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ पहले विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की। यह आईपीएल में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली संयुक्त रूप से 'नंबर-1' जोड़ी बन गई है।

मेघालय का अनोखा रत्न 'सेवन सिस्टर्स फॉल्स', प्रकृति की शक्ति और सुंदरता समेटे सात जलधाराएं

IANS | April 29, 2026 11:51 PM

चेरापूंजी, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के कोने-कोने में प्रकृति की खूबसूरती कई रंगों में बिखरी हुई है, जो न केवल आंखों को सुकून बल्कि मन को भी शांति देती है और हैरत में भी डाल देती है। ऐसी ही जगह है मेघालय की हरी-भरी पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच स्थित 'सेवन सिस्टर्स फॉल्स', जो प्रकृति की अदम्य शक्ति और अपार सुंदरता का एक शानदार नजारा पेश करता है।

आईपीएल 2026: एमआई पर भारी पड़ी हेड-क्लासेन की बल्लेबाजी, एसआरएच की 6 विकेट से जीत

IANS | April 29, 2026 11:45 PM

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। 9 में से 6 मैच जीतकर एसआरएच प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि एमआई 8 में से 6 मैच गंवाकर 9वें स्थान पर है।

सौंफ से पुदीना तक, जानिए कौन से मसाले गर्मियों में शरीर को पहुंचाते हैं ठंडक

IANS | April 29, 2026 11:03 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली और एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते शरीर तेजी से पानी और जरूरी तत्व खोने लगता है, जिसके कारण कई लोगों को थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, पेट में जलन और कमजोरी जैसी समस्याएं आने लगती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, यह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी का संकेत हो सकता है।