गर्मी की छुट्टी कर सेहत को भला चंगा रखता है सत्तू का शरबत, सेवन के जबरदस्त फायदे
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भीषण गर्मी में जब शरीर थकान और प्यास से बेहाल हो जाता है, तब पारंपरिक और पौष्टिक पेय की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस होती है। ऐसे में सत्तू का शरबत न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक और ताजगी भी प्रदान करता है।