वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भारत की नवाचार आधारित विकास यात्रा पर भरोसा, भविष्य को लेकर आशावादी है दुनिया: डब्ल्यूआईपीओ अर्थशास्त्री

IANS | June 23, 2026 4:20 PM

डालियान (चीन), 23 जून (आईएएनएस)। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के मुख्य अर्थशास्त्री कार्स्टन फिंक ने मंगलवार को कहा कि मध्य पूर्व में जारी संघर्षों से पैदा हुए भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक व्यवधानों के बावजूद भारत की दीर्घकालिक आर्थिक संभावनाएं सकारात्मक बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारत का तेजी से बढ़ता नवाचार तंत्र और मजबूत आर्थिक आधार देश के भविष्य को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

लगातार तेजी के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 893 अंक गिरा; आईटी, मेटल और पीएसयू बैंक के शेयरों में भारी गिरावट

IANS | June 23, 2026 4:16 PM

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। लगातार तेजी के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। मेटल, आईटी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में भारी बिकवाली और एशियाई बाजारों में कमजोरी तथा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में 1.1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी पड़ा।

पुणे : केतन अग्रवाल केस में बड़ा खुलासा, मंगेतर ने शादी से पहले रची खौफनाक साजिश

IANS | June 23, 2026 4:15 PM

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ में ट्रेकिंग के दौरान कारोबारी परिवार के 24 वर्षीय युवक केतन अग्रवाल की मौत ने एक नया मोड़ ले लिया है। पहले इस घटना को हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में हत्या की आशंका सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने इस घटना में हत्या का मामला दर्ज किया है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी और बारिश का कहर; रेड अलर्ट जारी

IANS | June 23, 2026 4:08 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। तेज धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया, जिसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया।

आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में तरलता बढ़ाने के लिए डाले 1.41 लाख करोड़ रुपये

IANS | June 23, 2026 4:01 PM

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को सात दिन की वेरिएबल रेट रेपो (वीआरआर) नीलामी के जरिए बैंकिंग सिस्टम में अस्थायी तरलता बढ़ाने के लिए 1.41 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डाले।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगोल रिफाइनरी प्रोजेक्ट की कंस्ट्रक्शन साइट का किया दौरा, कामों का लिया जायजा

IANS | June 23, 2026 4:00 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मंगोलिया के दौरे पर हैं। उन्होंने मंगोल रिफाइनरी प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन साइट का दौरा किया। इस दौरान मंगोलिया की विदेश मंत्री बत्त्सेत्सेग बटमुंख और इंडस्ट्री और माइनिंग मंत्री गोंगोर दमदिन्न्यम भी मौजूद रहे। वहां उन्होंने चल रहे कामों की स्थिति की समीक्षा की।

आईपीएल: 12 करोड़ के घाटे के साथ डीसी में लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप अगले सीजन एलएसजी की जर्सी में दिखेंगे

IANS | June 23, 2026 3:48 PM

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने एक बड़ी ट्रेड को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अब एलएसजी से डीसी में चले जाएंगे, जबकि डीसी के कुलदीप यादव अगले सीजन में एलएसजी के लिए खेलते दिखेंगे। गवर्निंग बॉडी ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की।

बागेश्वर बाबा से मिले टाइगर श्रॉफ, बालाजी पर फिल्म बनाने की योजना पर हुई चर्चा

IANS | June 23, 2026 3:47 PM

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। मुंबई के सनातन मठ में उस समय लोगों की नजरें टिक गईं जब बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर बाबा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई।

सीयूईटी यूजी 2026 का परिणाम घोषित, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपना स्कोर

IANS | June 23, 2026 3:24 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) अंडरग्रेजुएट (यूजी) 2026 में शामिल हुए जो अभ्यर्थी परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अब सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नितीश रेड्डी आयरलैंड, इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर, सूर्यांश शेडगे को पहली बार टीम इंडिया में मौका

IANS | June 23, 2026 3:21 PM

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। इंजरी की वजह से ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं। रेड्डी की जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सूर्यांश शेडगे को टीम में जगह दी है। सूर्यांश को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।