विराट कोहली और कुलदीप यादव भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे, भस्म आरती में शामिल हुए
उज्जैन, 17 जनवरी (आईएएनएस)। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, बाएं हाथ के करिश्माई स्पिनर कुलदीप यादव और फील्डिंग कोच टी दिलीप शनिवार को उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। क्रिकेटर भस्म आरती में भी शामिल हुए। विराट कोहली को महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने सम्मानित किया।