इसरो-इस्ट्रैक भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 95 पदों पर नियुक्त होने का अवसर, 31 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 23, 2026 3:12 PM

बेंगलुरु, 23 जून (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक प्रमुख केंद्र, टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (इस्ट्रैक), बेंगलुरु ने वर्ष 2026-2027 के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 95 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

'बायोमेट्रिक सिस्टम की वजह से दरवाजा लॉक, बिजली के तार के सहारे नीचे उतरे', लखनऊ अग्निकांड में बचे आसिफ की आपबीती

IANS | June 23, 2026 2:49 PM

लखनऊ, 23 जून (आईएएनएस)। लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में बाल-बाल बचे मोहम्मद आसिफ ने बताया कि बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर बने स्टूडियो का एंट्री गेट बायोमेट्रिक सिस्टम की वजह से लॉक हो गया था और वह बिजली के तार के सहारे नीचे उतरे।

रानी दुर्गावती : गोंडवाना की वीरांगना, जिन्होंने मुगलों के सामने नहीं झुकाया सिर

IANS | June 23, 2026 2:44 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारतीय इतिहास वीरता, साहस और बलिदान की अनगिनत गाथाओं से भरा पड़ा है। इन्हीं महान वीरांगनाओं में रानी दुर्गावती (5 अक्टूबर 1524 - 24 जून 1564) का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। गोंडवाना राज्य की पराक्रमी शासिका रानी दुर्गावती ने अपने अदम्य साहस, कुशल नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मुगल साम्राज्य की विशाल सेना के सामने भी उन्होंने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और अंतिम क्षण तक अपने राज्य की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहीं।

मां ने गहने बेच मेरे लिए किट खरीदा था, उनके त्याग को सार्थक करना चाहती हूं: क्रांति गौड़

IANS | June 23, 2026 2:43 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के लिए इस समय इंग्लैंड में है। 22 साल की दाएं हाथ की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली क्रांति गौड़ की भारतीय टीम तक पहुंचने की कहानी संघर्षों से भरी रही है।

भारत-ब्रिटेन एफटीए से किसानों, मछुआरों और एमएसएमई को होगा बड़ा फायदा: पीयूष गोयल

IANS | June 23, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) वास्तव में लोगों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया समझौता है, जिससे भारतीय किसानों, कारोबारियों, कारीगरों और देश भर के आम लोगों को लाभ मिलेगा।

अदाणी मुंद्रा एयरपोर्ट से कच्छ को मिली नई उड़ान, 8 शहरों से जुड़कर खुलेगी आर्थिक विकास की राह

IANS | June 23, 2026 2:14 PM

मुंद्रा (गुजरात), 23 जून (आईएएनएस)। गुजरात के कच्छ क्षेत्र की आर्थिक संभावनाओं को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से अदाणी मुंद्रा एयरपोर्ट ने मंगलवार को अपनी पहली नियमित उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत मुंबई और गोवा के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई है।

तिरुवनंतपुरम: डॉ. मनसुख मांडविया ने 'साइकिलिंग बाय द सी' कार्यक्रम में हिस्सा लिया

IANS | June 23, 2026 1:55 PM

तिरुवनंतपुरम, 23 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को 'साइकिलिंग बाय द सी' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में चक्का आईटीआई से संकुमुघम बीच साइकिल चलाई। स्थानीय साइकिलिंग क्लब के 250 से ज्यादा सदस्य इस आयोजन में शामिल हुए।

भारत में डिजिटल निवेशकों की 80 प्रतिशत संपत्ति एसआईपी और शेयरों में निवेशित: रिपोर्ट

IANS | June 23, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारत में एक औसत डिजिटल निवेशक के पोर्टफोलियो का आकार लगभग 10 लाख रुपए है और वह हर साल करीब 3 लाख रुपए का नया निवेश जोड़ता है। इसके बावजूद, उसकी निवेश योग्य डिजिटल संपत्ति का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा अभी भी एसआईपी, सीधे शेयरों (डायरेक्ट इक्विटी) और एकमुश्त म्यूचुअल फंड निवेशों में केंद्रित है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई।

आरआरबी भर्ती 2026: सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जल्द सक्रिय होगी आवेदन लिंक

IANS | June 23, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है, जिसके लिए वे तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार में जुटे रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सेक्शन कंट्रोलर के कुल 119 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कनिष्क विमान हादसे की 41वीं बरसी, कनाडा-आयरलैंड के राजनयिक मिशनों ने दी श्रद्धांजलि

IANS | June 23, 2026 1:44 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस) । कनाडा और आयरलैंड के राजनयिक मिशनों ने एयर इंडिया फ्लाइट 182 (कनिष्क बम विस्फोट) त्रासदी की 41वीं बरसी पर मंगलवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।