ईटीपीएल: हमने ऑलराउंडर्स को प्राथमिकता दी, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के को-ओनर स्टीव वॉ का बयान

IANS | July 2, 2026 3:59 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा है कि पहले यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) 2026 प्लेयर ड्राफ्ट में एम्स्टर्डम फ्लेम्स के चयन के पीछे विविधता सबसे बड़ी वजह थी। उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी ने जानबूझकर विशेषज्ञ बल्लेबाज के बजाय मल्टी-स्किल्ड क्रिकेटरों को प्राथमिकता दी।

तिग्मांशु धूलिया और इरफान खान की अनोखी दोस्ती; एनएसडी से शुरू हुआ सफर सिनेमा के लिए बना यादगार

IANS | July 2, 2026 3:54 PM

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया ने कहानियों को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा। उनके करियर में कई कलाकार आए और गए, लेकिन कुछ रिश्ते बेहद खास बन गए। इन्हीं खास नामों में शामिल रहा इरफान खान का नाम, जिनके साथ तिग्मांशु का जुड़ाव एनएसडी के दिनों से शुरू हुआ और आगे चलकर भारतीय सिनेमा की कुछ यादगार फिल्मों तक पहुंचा। तिग्मांशु धूलिया अक्सर इंटरव्यूज में इरफान को लेकर एक बात दोहराते थे कि 'वह अभिनय नहीं करते, बल्कि किरदार को जीते हैं।'

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

IANS | July 2, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत हुए हैं।

पीएम मोदी-ताकाइची बातचीत से मुख्य प्राथमिकताओं पर हुई ठोस प्रगति : विदेश मंत्रालय

IANS | July 2, 2026 3:43 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी जापानी समकक्ष साने ताकाइची ने गुरुवार को भारत-जापान संबंधों के सभी पहलुओं पर बातचीत की, जिसमें व्यापार और निवेश, आर्थिक सुरक्षा, ऊर्जा, उभरती टेक्नोलॉजी, रक्षा और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं।

गुजरात में 47 फॉरेंसिक वैन कार्यरत, क्राइम सीन पर ‘ऑन द स्पॉट’ प्राथमिक परीक्षण करने के लिए तैयार

IANS | July 2, 2026 3:18 PM

गांधीनगर, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जब पुलिस किसी भी अपराध की जांच करती है, तब यह आवश्यक है कि सबूत समय पर इकट्ठा किए जाएं और साथ ही यह भी आवश्यक है कि उनमें किसी भी प्रकार की मिलावट या अशुद्धिकरण (कंटेमिनेशन), यानी छेड़छाड़ न हो। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए गुजरात में 47 मोबाइल फॉरेंसिक वैन (एमएफवी) पुलिस जांच में सहयोग के लिए कार्यरत हैं। ये फॉरेंसिक वैन यह सुनिश्चित करती हैं कि अपराध स्थल पर सबूतों को जल्द से जल्द सुरक्षित रखा जाए, उनकी प्राथमिक जांच समय पर हो जाए तथा शुरुआती फॉरेंसिक राय मिल जाए, ताकि त्वरित पुलिस जांच में मदद मिल सके।

फीफा विश्व कप: 'यह जीत हमें परिभाषित नहीं करती', डीआर कांगो पर जीत के बाद बोले हैरी केन

IANS | July 2, 2026 3:18 PM

अटलांटा, 2 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई है। कप्तान हैरी केन द्वारा मैच के आखिरी 15 मिनट में लगाए 2 गोलों की मदद से इंग्लैंड ने डीआर कांगो को हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। इंग्लैंड ने 2-1 से जीत दर्ज की। इंग्लैंड का राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको से मुकाबला होगा।

एफएसएसएआई ने 'एनर्जी ड्रिंक' के दावे को लेकर रेड बुल, पेप्सिको इंडिया, कैम्पा सहित कई ब्रांड्स को भेजा नोटिस

IANS | July 2, 2026 3:12 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बेवरेज ब्रांड्स को 'एनर्जी ड्रिंक' शब्द के इस्तेमाल और प्रोडक्ट लेबल पर कथित तौर पर गुमराह करने वाले दावों को लेकर रेड बुल, पेप्सिको इंडिया, कैम्पा सहित कई ब्रांड्स को नोटिस जारी किए हैं।

'गुरुकुल डिप्लोमेसी': भारतीय राजदूत ने ऑस्ट्रिया के स्कूली बच्चों के साथ पंचतंत्र की कहानियां साझा कीं

IANS | July 2, 2026 3:10 PM

वियना, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया में भारतीय राजदूत शंभू कुमारन ने वियना में स्कूली बच्चों को पंचतंत्र की कहानियां पढ़कर सुनाईं, जिससे दोनों देशों के बीच बढ़ते सांस्कृतिक जुड़ाव को हाइलाइट किया गया।

सीएसपीडीसीएल में अप्रेंटिस के 160 पदों पर आवेदन शुरू, युवाओं के पास 24 जुलाई तक मौका

IANS | July 2, 2026 3:06 PM

रायपुर, 2 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) ने विषय के अनुसार एक वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिस के विभिन्न 160 पदों पर योग्य और इच्छुक युवाओं की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

फीफा विश्व कप: बाइचुंग भूटिया ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल का समर्थन किया

IANS | July 2, 2026 2:50 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि ग्रुप-स्टेज में साधारण प्रदर्शन के बावजूद पुर्तगाल फीफा विश्व कप 2026 में खिताब का प्रबल दावेदार है। भूटिया का मानना है कि पुर्तगाल राउंड ऑफ 32 मुकाबले अपना प्रदर्शन बेहतर करेगा और क्रोएशिया को हरा देगा।