भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

IANS | July 2, 2026 2:49 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। अधिकांश प्रमुख मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और दोनों देश ऐसे समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं, जिससे भारत को अपने प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर व्यापारिक लाभ मिल सके।

जापानी कंपनियां भारत में कर सकती हैं करीब 12.5 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान

IANS | July 2, 2026 2:33 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची का तीन-दिवसीय भारत दौरा शुरू हो चुका है। इस दौरान जापानी कंपनियां देश में करीब 12.5 अरब डॉलर (2 ट्रिलियन येन) का ऐलान कर सकती हैं।

एचपीसीएल भर्ती 2026: चीफ मैनेजर समेत 116 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से लेकर सैलरी तक सबकुछ

IANS | July 2, 2026 2:25 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एचपीसीएल ने अनुभवी पेशेवर और फ्रेशर के विभिन्न 116 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

टाटा स्टील 40 एमटीपीए क्षमता के लक्ष्य की ओर अग्रसर, अगले विस्तार चरण की तैयारी शुरू: एन. चंद्रशेखरन

IANS | July 2, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। टाटा स्टील ने अपनी दीर्घकालिक उत्पादन क्षमता को 40 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) तक पहुंचाने के लक्ष्य की दिशा में अगला विस्तार चरण शुरू करने की तैयारी कर दी है। कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने गुरुवार को कंपनी की 119वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा सदस्यों के लिए शुक्रवार से दो दिवसीय कार्यक्रम, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे उद्घाटन

IANS | July 2, 2026 2:10 PM

नई दिल्ली/कोलकाता, 2 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत'

IANS | July 2, 2026 2:00 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम साने ताकाइची ने एक साझा प्रेस वार्ता की। इस दौरान भारत के पीएम ने दोनों देशों की साझेदारी को और सुदृढ़ करने का संकल्प दिखाया। पीएम ताकाइची को प्रधानमंत्री ने छोटी बहन कह कर संबोधित किया।

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

IANS | July 2, 2026 1:59 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सरकार ने नोटिफाई की नई ईपीएफ स्कीम 2026, आंशिक निकासी के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

IANS | July 2, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड-ईपीएफ) योजना, 2026 को अधिसूचित (नोटिफाई) कर दिया है, जिसके तहत 29 जून से आंशिक निकासी से जुड़े नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में बोलती है इंग्लैंड की तूती, सेमीफाइनल में आसान नहीं प्रोटियाज टीम की राह

IANS | July 2, 2026 1:27 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को लंदन के केनिंग्टन ओवर मैदान पर खेला जाना है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में मेजबान टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ बोलबाला रहा है।

पुराने और नए बॉलीवुड एक्टर्स में क्या है असली फर्क? अरशद वारसी ने एक किस्से के जरिए समझाया

IANS | July 2, 2026 12:54 PM

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी अपनी सादगी और चुलबुले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने आईएएनएस से बॉलीवुड में काम करने के बदलते तरीके पर अपने अनुभव साझा किए और पुराने व नए कलाकारों के बीच फर्क को समझाया। उन्होंने कहा कि शूटिंग के सेट पर उनका तरीका हमेशा से सीधा और फोकस्ड रहा है जबकि आज की नई पीढ़ी का नजरिया थोड़ा अलग है।