अदाणी ग्रुप मध्य प्रदेश में सीमेंट से लेकर पावर सेक्टर में देगा 1,20,000 नई नौकरियां: प्रणव अदाणी

IANS | May 10, 2026 7:02 PM

गुना (मध्य प्रदेश), 10 मई (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने रविवार को कहा कि अदाणी ग्रुप मध्य प्रदेश में 2030 तक सीमेंट से लेकर पावर सेक्टर में 1,20,000 नई नौकरियों के अवसर पैदा करेगा।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस : पोखरण की तपती रेत से लेकर एआई तक... भारत ने हासिल की जादुई तकनीकी उड़ान

IANS | May 10, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। यह बात ​11 मई 1998 की है। आसमान से अमेरिकी खुफिया सैटेलाइट्स भारत के चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजरें गड़ाए हुए थे। उन्हें चकमा देना नामुमकिन सा लग रहा था। लेकिन, फिर भी, वे धोखा खा गए। अचानक जमीन कांपी और दुनिया भर के सिस्मोग्राफ ने एक ऐसी हलचल दर्ज की, जिसने भारत का भू-राजनीतिक इतिहास हमेशा के लिए बदल दिया।

आंखें बता देती हैं लिवर की सेहत ठीक है या नहीं, लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

IANS | May 10, 2026 6:49 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ती तनाव के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। यह समस्या अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा और बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसके शुरुआती चरण में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखता, इसलिए डॉक्टर नियमित स्वास्थ्य जांच में लिवर फंक्शन टेस्ट को शामिल करने की सलाह देते हैं। अगर लिवर की समस्याओं को शुरुआत में पकड़ लिया जाए तो उनका इलाज काफी आसान हो सकता है।

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1' बनना चाहेगी पंजाब किंग्स

IANS | May 10, 2026 6:48 PM

धर्मशाला, 10 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 55वां मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच सोमवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। पीबीकेएस का मकसद इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचना होगा।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: डेब्यू मैच में अजान अवैस का शतक, मेहदी हसन ने खोला 'पंजा'

IANS | May 10, 2026 6:45 PM

ढाका, 10 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 386 रन बनाकर ऑलआउट हुई। 21 वर्षीय बल्लेबाज अजान अवैस ने अपने डेब्यू मुकाबले में शतकीय पारी खेली।

उर्विल पटेल ने लगाया आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक

IANS | May 10, 2026 6:44 PM

चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। रविवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाया।

लगातार थकान और कमजोरी को हल्के में न लें, ये हो सकते हैं एनीमिया के संकेत

IANS | May 10, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं घर, नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अक्सर अपनी सेहत से समझौता कर लेती हैं, जिसके चलते कई स्वास्थ्य समस्याएं धीरे-धीरे शरीर को जकड़ने लगती है। ऐसी ही एक गंभीर समस्या है एनीमिया।

पाकिस्तान में उद्योगों की हालत खराब, बजट से पहले टैक्स सुधारों की मांग तेज : रिपोर्ट

IANS | May 10, 2026 6:30 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में बजट 2026-27 से पहले उद्योगों ने संरचनात्मक टैक्स सुधार की मांग को तेज कर दिया है और कहा है कि देश छोटी अवधि के टैक्स सुधारों पर भरोसा नहीं कर सकता। निवेशकों और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए बड़े टैक्स सुधार आवश्यक हैं। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

आईपीएल 2026: इंग्लिस की तूफानी बल्लेबाजी, एलएसजी ने बनाया पावरप्ले का अपना सबसे बड़ा स्कोर

IANS | May 10, 2026 6:09 PM

चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में एलएसजी ने पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

लगभग हर गेंद स्टंप्स पर लग रही थी, राशिद अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं : दीप दासगुप्ता

IANS | May 10, 2026 6:07 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना ​​है कि राशिद खान अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। राशिद ने शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेले गए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट निकाले।