विदेश मंत्री जयशंकर ने त्रिनिदाद-टोबैगो में गिरमिटिया स्टडीज सेंटर बनाने का किया ऐलान

IANS | May 10, 2026 3:00 PM

पोर्ट ऑफ स्पेन, 10 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 2 मई से लेकर 10 मई तक तीन कैरेबियाई देशों के दौरे पर थे। नौ दिनों के विदेश दौरे के अंतिम चरण में विदेश मंत्री त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। भारत के विदेश मंत्री ने ऐतिहासिक नेल्सन आइलैंड पर एक सभा को भी संबोधित किया।

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

IANS | May 10, 2026 2:54 PM

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 8 मई को समाप्त हुए हफ्ते में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घट गया है। इस दौरान सरकारी बैंक एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक गिरावट आई है।

शुभमन गिल की ताकत अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने की उनकी क्षमता है: अनिल कुंबले

IANS | May 10, 2026 2:47 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शनिवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच मुकाबला खेला गया। जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलते हुए टीम की 77 रनों की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने गिल की प्रशंसा की है।

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

IANS | May 10, 2026 2:41 PM

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। फिल्म और टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन ने अपने लंबे करियर में राजनीति और फिल्म से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों का इंटरव्यू लिया। आईएएनएस संग बातचीत में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान उन्होंने डकैत से नेता बनीं फूलन देवी के साथ हुई अपनी एक खास मुलाकात का भी जिक्र किया।

अंतरिक्ष एजेंसियों व तकनीकी साझेदारों से जुड़ेगी उच्च शिक्षा संस्थानों की रिसर्च

IANS | May 10, 2026 2:35 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भारत अपने नवाचार और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा। शिक्षा मंत्रालय की पहल पर फ्रांस में भारतीय आईआईटी, विश्वविद्यालय व अन्य संस्थानों की रिसर्च वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित की जाएगी। यहां भारतीय नवउद्यम वैश्विक निवेशकों, अंतरिक्ष एजेंसियों और तकनीकी साझेदारों से जुड़ेंगे।

हॉकी इंडिया ने 31 सदस्यों वाली सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा की

IANS | May 10, 2026 2:10 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। देश में हॉकी की स्थिति मजबूत होती रहे, इसके लिए हॉकी इंडिया लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत हॉकी इंडिया द्वारा सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा की गई है। कैंप 11 से 20 मई 2026 तक आयोजित होगा और इसमें 31 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

बाजार की पाठशाला: बच्चे का सुरक्षित भविष्य चाहिए? जानें कैसे 'एनपीएस वात्सल्य योजना' बन सकती है बेहतरीन विकल्प

IANS | May 10, 2026 2:06 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। अगर आप भी अपने बच्चे के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार की 'एनपीएस वात्सल्य योजना' एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। यह योजना बच्चों के लिए बनाई गई एक विशेष पेंशन स्कीम है, जिसमें माता-पिता या अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों के नाम पर निवेश कर सकते हैं। इस योजना में लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार करने के साथ टैक्स बचत का भी फायदा मिलता है।

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

IANS | May 10, 2026 2:02 PM

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतें शेयर बाजार का रुझान तय करेंगी।

नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप: उत्तर प्रदेश ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को हराकर जीता खिताब

IANS | May 10, 2026 1:48 PM

ग्रेटर नोएडा, 10 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की टीम ने 5वीं नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय पथिक स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को हराकर खिताब जीता।

‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर उत्साहित सारा अली खान, बताया इस अभिनेत्री के किरदार पर आया था दिल

IANS | May 10, 2026 1:48 PM

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। अपनी अपकमिंग ड्रामा फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर अभिनेत्री सारा अली खान उत्साहित हैं। इस बीच प्रमोशन में जुटी अभिनेत्री आए दिन मजेदार बातें दर्शकों के साथ साझा कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने फिल्म में अहम किरदार निभा रहीं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के किरदार को लेकर मजेदार खुलासा किया।