'मैं आपकी कई योजनाओं को कॉपी करता हूं, खुशी है इस पर कॉपीराइट नहीं', राष्ट्रपति प्रबोवो ने की पीएम मोदी की तारीफ

IANS | July 7, 2026 1:48 PM

जकार्ता, 7 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज के दौरान भारत की विकास यात्रा और मोदी सरकार की नीतियों की जमकर सराहना की। उनके बयान की समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वीकृति दी।

'बाबरी पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात', सीएम योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला

IANS | July 7, 2026 1:44 PM

प्रतापगढ़, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल आज जाति और आस्था के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं।

कच्छ कॉपर लिमिटेड के अदाणी कॉपर को लंदन मेटल एक्सचेंज से ब्रांड के रूप में मिली मंजूरी

IANS | July 7, 2026 1:40 PM

अहमदाबाद, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) ने लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में 'अदाणी कॉपर' के लिए सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है। यह जानकारी कंपनी द्वारा मंगलवार को जारी बयान में दी गई।

'विराट के लिए दिल में बहुत सम्मान, जल्द भारत आना चाहता हूं': नोवाक जोकोविच

IANS | July 7, 2026 1:25 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मौजूदा समय में क्रिकेट और टेनिस दुनिया की सर्वाधिक खेलों में शुमार है। क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और टेनिस के दिग्गज सर्बिया के नोवाक जोकोविच अच्छे दोस्त हैं। फिलहाल विंबलडन में हिस्सा ले रहे जोकोविच जल्द भारत आने और विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेलने की बात कही है।

2026 में एक दिन में सबसे ज्यादा एसएमई आईपीओ की हुई लिस्टिंग, 6 कंपनियों ने बाजार में मारी एंट्री

IANS | July 7, 2026 1:17 PM

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार का कारोबारी सत्र ऐतिहासिक रहा। इस दौरान कुल 6 स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज (एसएमई) कंपनियों की लिस्टिंग हुई, जो कि 2026 में एसएमई आईपीओ लिस्टिंग का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

भारतीय उच्चायुक्त नागेश सिंह बोले- पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी मजबूती

IANS | July 7, 2026 1:14 PM

जकार्ता, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिवसीय दौरे के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त नागेश सिंह ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों, पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे, वार्षिक समिट, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड इवेंट, भारतीय समुदाय, हिंद-प्रशांत और वैश्विक शांति के लिए सहयोग को लेकर न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की।

राम मंदिर ट्रस्ट को अब तक मिली 3,200 करोड़ रुपये की आय, खर्च के बाद शेष हैं 1,800 करोड़ : स्वामी गोविंद देव गिरि

IANS | July 7, 2026 1:14 PM

अयोध्या, 7 जुलाई (आईएएनएस)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हालिया विवादों के बाद व्यवस्थाओं में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने कहा कि मंदिर की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल इस्तीफा देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि कार्यप्रणाली में सुधार करना आवश्यक है।

पीएम मोदी को 'बिंतांग आदिपूर्ण' सम्मान: लोकसभा स्पीकर और केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

IANS | July 7, 2026 1:12 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से सम्मानित किए जाने पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया।

'मेरे नाम पर भ्रामक बयान फैलाए जा रहे, भारतीय टीम को मेरा पूर्ण समर्थन': सूर्यकुमार यादव

IANS | July 7, 2026 12:54 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान और अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए भारतीय टीम को शुभकामना दी है, साथ ही किसी भी बयान से इनकार किया है, जिसे उनका दिया बताकर प्रचारित किया जा रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में भारत-इंडोनेशिया के संबंधों ने पकड़ी नई रफ्तार: पीएम मोदी

IANS | July 7, 2026 12:53 PM

जकार्ता, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ हुई वार्ता को सार्थक करार दिया। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में आए सकारात्मक बदलाव का उल्लेख किया।