नए एफटीए से मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं के लिए खुलेंगे वैश्विक अवसर: पीयूष गोयल

IANS | July 6, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत द्वारा किए जा रहे नए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) देश में मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन को नई गति दे रहे हैं। इन समझौतों के जरिए भारतीय युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के नए अवसर खुल रहे हैं। उन्होंने छात्रों से व्यावहारिक कौशल विकसित करने और तकनीक-आधारित शिक्षा को अपनाने की अपील की, ताकि वे इन उभरते अवसरों का पूरा लाभ उठा सकें।

यूथ वनडे: श्रीलंका के खिलाफ अन्वय द्रविड़ ने जड़े 87 रन, विशाल स्कोर के बावजूद भारत की हार

IANS | July 6, 2026 6:32 PM

हम्बनटोटा, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने भारत अंडर-19 टीम की तरफ से खेलते हुए सोमवार को श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में 87 रन बनाए। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 67 गेंदों की इस पारी में 1 छक्का और 9 चौके लगाए, लेकिन टीम मैच गंवा बैठी।

भारत-जापान के बीच हुई पहली रक्षा सह-विकास डील, अब भारत में बनेंगे यूनिकॉर्न नौसैनिक कम्युनिकेशन मास्ट

IANS | July 6, 2026 5:51 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में संयुक्त रूप से उपकरण विकसित करने के लिए अपना पहला द्विपक्षीय समझौता किया है, जिसे दोनों देशों के बीच तेजी से मजबूत हो रही रणनीतिक और सुरक्षा साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कारगिल के दो अमर वीर : 'शेरशाह' विक्रम बत्रा और 'द्रास के शेर' अनुज नैयर की अद्भुत शौर्यगाथा

IANS | July 6, 2026 5:12 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। देश की सरहदों की रक्षा करने वाले और अपनी जान कुर्बान करने वाले दीवाने कुछ अलग ही मिट्टी के बने होते हैं। जब तिरंगे की आन पर बन आती है तो हिंदुस्तान के वीर ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं। चाहे जान की बाजी क्यों लगानी न पड़े, वतन के रखवालों के कदम पीछे नहीं हटते। ऐसे ही थे वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा और अनुज नैयर, जिनमें से एक 'शेरशाह' कहलाया और दूसरे को दुनिया ने 'द्रास का शेर' कहा।

ऑस्ट्रेलिया-फिजी रक्षा गठबंधन के कुछ घंटों बाद चीन का पनडुब्बी से मिसाइल टेस्ट

IANS | July 6, 2026 5:11 PM

बीजिंग, 6 जुलाई (आईएएनएस)। चीन ने दक्षिण प्रशांत महासागर में एक लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया है, जिसके कुछ ही घंटों पहले ऑस्ट्रेलिया और फिजी के बीच एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता हुआ था। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और कई देशों ने इसे लेकर चिंता जताई है।

तीसरा टी20: बतौर कप्तान पहली जीत पर अय्यर की निगाहें, सीरीज में खाता खोलना भारत का मकसद

IANS | July 6, 2026 5:09 PM

नॉटिंघम, 6 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारत मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच को अपने नाम करते हुए जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगा। नव नियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में मेहमान टीम की शुरुआत बहुत खराब रही है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद उन्हें मैनचेस्टर में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

IANS | July 6, 2026 5:07 PM

वॉशिंगटन, 6 जुलाई (आईएएनएस) ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की उपलब्धता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका को अपने पुराने हो चुके पावर ग्रिड को आधुनिक बनाना होगा, अन्यथा तकनीकी इनोवेशन की अगली लहर धीमी पड़ सकती है।

मेघना गुलजार ने खोले कास्टिंग के राज, 'दायरा' के लिए 90 थिएटर कलाकारों का हुआ ऑडिशन

IANS | July 6, 2026 5:03 PM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में किसी फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हों, तो दर्शकों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। इन दिनों वह आगामी फिल्म 'दायरा' को लेकर लगातार सुर्खियों में है। फिल्म की कहानी से लेकर इसकी स्टारकास्ट तक हर पहलू चर्चा का विषय बना हुआ है। अब मेघना गुलजार ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

IANS | July 6, 2026 4:58 PM

जकार्ता, 6 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लैंडिंग से पहले इंडोनेशियाई वायुसेना के फाइटर जेट्स ने पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। यह सम्मान विशेष राजकीय स्वागत का हिस्सा माना जाता है।

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

IANS | July 6, 2026 4:39 PM

स्टैनलो (यूके), 6 जुलाई (आईएएनएस) एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक रिन्यू कर लिया है। यह कंपनी के प्रदर्शन, बाजार में उसकी स्थिति और रणनीतिक महत्व पर बाजार के भरोसे को दर्शाता है।