नौसेना का नया समुद्री प्रहरी ‘महेंद्रगिरि’, समुद्री बेड़े में होगा शामिल
नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि (एफ-38) भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होने जा रहा है। इसके साथ ही नौसेना की ताकत में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ेगा। दरअसल यह युद्धपोत हथियारों से लैस एक चलता-फिरता युद्धक मंच है। महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना की बहुआयामी युद्ध आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।