रियल मैड्रिड ने इंटर मिलान से डेंजेल डमफ्रीज के साथ 4 साल का करार किया

IANS | July 5, 2026 6:12 PM

मैड्रिड, 5 जुलाई (आईएएनएस)। रियल मैड्रिड ने डेंजेल डमफ्रीज को इंटर मिलान से आधिकारिक तौर पर अपने साथ जोड़ लिया है। अनुभवी डच राइट-बैक ने क्लब के साथ चार साल (30 जून 2030) के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

'परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना बयान फिर से चर्चा में

IANS | July 5, 2026 6:09 PM

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज कर नई जिंदगी की शुरुआत की। उनकी तीसरी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जहां फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं सलमान खान का एक पुराना बयान भी तेजी से वायरल हो रहा है।

'अल्लाह खुशियां और अनगिनत दुआएं दें', इरफान पठान ने आमिर खान को दी तीसरी शादी की बधाई

IANS | July 5, 2026 6:04 PM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने रविवार को गौरी स्प्रेट के साथ शादी कर ली। आमिर की यह तीसरी शादी है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने आमिर को उनकी तीसरी शादी की बधाई दी।

अदाणी ग्रुप शिवपुरी मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 2,500 करोड़ रुपए निवेश करेगा : जीत अदाणी

IANS | July 5, 2026 5:55 PM

अहमदाबाद, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप ने रविवार को ऐलान किया कि वह मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक इंटीग्रेटेड मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने के लिए अगले तीन वर्षों में 2,500 करोड़ रुपए निवेश करेगा।

रणवीर सिंह: कभी खर्च निकलने के लिए किया पार्ट टाइम काम, फिर तय किया कॉपीराइटर से लेकर बॉलीवुड स्टार बनने का सफर

IANS | July 5, 2026 5:22 PM

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर में एक्टर रणवीर सिंह की भूमिका को काफी सराहा गया, लेकिन इस सफलता के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी है। आज करोड़ों दिलों पर राज करने वाले रणवीर कभी अपनी पढ़ाई के दौरान खर्च चलाने के लिए छोटे-मोटे काम किया करते थे। कॉलेज के दिनों में उन्होंने पार्ट-टाइम नौकरी की, वहीं विज्ञापन एजेंसियों में कॉपीराइटर के रूप में भी काम किया, लेकिन इन सबके बीच उनका सपना सिर्फ एक था बॉलीवुड में अभिनेता बनना। मेहनत के दम पर उन्होंने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई, बल्कि आज वह हिंदी सिनेमा के सबसे सफल और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं।

अदाणी ग्रुप के मामले पर अमेरिकी न्याय विभाग बोला: शुरू ही नहीं किया जाना चाहिए था केस

IANS | July 5, 2026 5:16 PM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) ने अदाणी ग्रुप के खिलाफ अपने मामले को समाप्त करने से कहीं अधिक कार्य किया है।

इंडिया ए ने श्रीलंका ए को दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में 10 विकेट से हराया

IANS | July 5, 2026 5:12 PM

गाले, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की ए टीम ने श्रीलंका ए टीम को दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट (चार दिवसीय) में 10 विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम को चौथी पारी में जीत के लिए 33 रन चाहिए थे। टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 36 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। साई सुदर्शन, 25, और अमन मोखाड़े, 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पाकिस्तान के निर्यात में गिरावट से राजकोषीय व्यापार घाटा बढ़कर 39.5 अरब डॉलर हुआ

IANS | July 5, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान का व्यापार घाटा जून में समाप्त हुए वित्त वर्ष में 22 प्रतिशत बढ़कर 39.5 अरब डॉलर हो गया। इसकी वजह अर्थव्यवस्था का आयात पर बहुत अधिक निर्भर होना और आर्थिक मंदी के चलते निर्यात में गिरावट आना है। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती

IANS | July 5, 2026 4:40 PM

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर थीं, लेकिन अब खुद अभिनेत्री ने इस दूरी की वजह बताते हुए अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का खुलासा किया है। सुमोना ने बताया कि पिछले दो महीने उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण रहे। उन्हें एंडोमेट्रियोसिस नाम की गंभीर बीमारी के कारण सर्जरी करानी पड़ी। अब स्वस्थ होने के बाद उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस पूरे सफर ने उनकी सोच, जिंदगी और सोशल मीडिया को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल दिया है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणी पर भारत का पलटवार, कहा- उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं

IANS | July 5, 2026 4:34 PM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल के समय में भारत को लेकर जो टिप्पणी की है, उसने सबका ध्यान खींचा है। हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्हें सर्वोच्च सम्मान मिला। पीएम मोदी का यह सम्मान पाकिस्तान को हजम नहीं हो रहा था और रक्षा मंत्री ने इसे लेकर सवाल उठाए। सूत्रों के अनुसार, ख्वाजा आसिफ को भारत ने करारा जवाब दिया है।