रुहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी को बताया 'आयरन वुमन', बोलीं- कुछ भी कर सकती हैं 'इशिमा'

IANS | May 13, 2026 12:58 PM

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। ‘ये है मोहब्बतें’ में मां-बेटी की जोड़ी यानी दिव्यांका त्रिपाठी व रुहानिका की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। शो में बेटी का रोल निभा चुकी रुहानिका धवन ने अपनी ‘इशिमा’ दिव्यांका त्रिपाठी को ‘आयरन वुमन’ बताते हुए तारीफ की है। रुहानिका ने दिव्यांका के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में खुलकर बात की।

आईपीएल 2026: 'हर टीम को ऐसी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है', जीटी से हार के बाद बोले एसआरएच कोच डेनियल विटोरी

IANS | May 13, 2026 12:31 PM

अहमदाबाद, 13 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 82 रन से हरा दिया। इस बड़ी हार की वजह से एसआरएच अंकतालिका में पहले स्थान से फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गई है। एसआरएच की रन रेट में भी गिरावट आई है। एसआरएच की हार के बाद हेड कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि हर टीम को टूर्नामेंट में कभी-कभी ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ता है।

इनफिनिट स्क्रॉल से ऑटो-प्ले तक, सोशल मीडिया बच्चों को स्क्रीन से चिपकाए रखता है, जानें माता-पिता क्या करें?

IANS | May 13, 2026 12:08 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। आजकल के समय में मोबाइल फोन एक बड़ी जरूरत बन चुका है लेकिन परेशानी तब आती है, जब कम उम्र में इसकी जद में बच्चे व युवा पीढ़ी आ जाती है। कड़वी सच्चाई है कि बच्चों को फोन से अलग करना मुश्किल हो गया है। वे घंटों स्क्रॉल करते रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि यह कोई संयोग नहीं है? सोशल मीडिया ऐप्स को जानबूझकर ऐसे डिजाइन किया गया है कि बच्चे लगातार उन पर बने रहें।

भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडे 'चिंटू' ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगा दिव्य अनुभव

IANS | May 13, 2026 11:57 AM

उज्जैन, 13 मई (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता प्रदीप पांडे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पर्दे पर रोमांस, एक्शन और इमोशनल किरदार निभाने वाले प्रदीप पांडे असल जिंदगी में आध्यात्म और भक्ति से गहरा जुड़ाव रखते हैं। इस कड़ी में वह उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल हुए।

नेपाल में बंदरों के आतंक से परेशान नगरपालिका ने लिया अजीबोगरीब फैसला!

IANS | May 13, 2026 11:55 AM

काठमांडू, 13 मई (आईएएनएस)। बंदरों ने नेपाल के कई पहाड़ी क्षेत्रों में इस कदर तबाही मचाई है कि स्थानीय सरकार को एक अजीबोगरीब फैसला करना पड़ा। बंदरों के आतंक से निपटने के लिए एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। ये लालिगुरास नगरपालिका ने लिया है। इस दिन इलाके के लोग सामूहिक तौर पर बंदरों को खेतों और बस्तियों से भगाने का काम करेंगे।

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

IANS | May 13, 2026 11:53 AM

अहमदाबाद, 13 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। एसआरएच को इस मुकाबले में 82 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ ही एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख का जुर्माना लगा है।

सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने से ज्वेलरी शेयरों में भारी गिरावट, 7 प्रतिशत तक लुढ़के

IANS | May 13, 2026 11:32 AM

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ओर से सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी या आयात शुल्क में बढ़ोतरी के बाद ज्वेलरी शेयरों में करीब 7 प्रतिशत तक की भारी गिरावट देखी जा रही है।

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

IANS | May 13, 2026 11:03 AM

रोम, 13 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की कोको गॉफ ने रूस की मिरा एंड्रीवा को हराकर इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

IANS | May 13, 2026 10:55 AM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व संकट के कारण जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते एयर इंडिया ने जून की शुरुआत से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित करने का फैसला किया है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।

कन्नड़ अभिनेता-निर्माता दिलीप राज का निधन, हार्ट अटैक से 47 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

IANS | May 13, 2026 10:49 AM

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेता और निर्माता दिलीप राज का निधन हो गया है। उन्होंने 47 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस खबर के बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के दिलीप राज की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में बेंगलुरु के कुमारस्वामी लेआउट इलाके स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया।