अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी

IANS | July 4, 2026 8:06 PM

मैनचेस्टर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में डेब्यू के साथ इतिहास रचा। 15 साल और 99 दिन की उम्र में वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय बने। वैश्विक स्तर पर वैभव पुरुष खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग वैज्ञानिक परीक्षणों, व्यापक परामर्श और चरणबद्ध तरीके से लागू की गई प्रक्रिया का परिणाम: इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स

IANS | July 4, 2026 8:06 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने शनिवार को कहा कि ई20 फ्यूल को साइंटिफिक टेस्टिंग और ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के आधार पर पेश किया गया है और इससे गाड़ी के पार्ट्स को नुकसान पहुंचने का कोई सबूत नहीं मिला है; उन्होंने इक्का-दुक्का शिकायतों की वजह फ्यूल में खराबी या मिलावट को बताया, साथ ही यह भी कहा कि गाड़ी के मॉडल के हिसाब से माइलेज में 3-5 प्रतिशत की कमी आ सकती है, लेकिन ई10 गाड़ियों की वारंटी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

फीफा विश्व कप: मेक्सिको पहुंचते ही इंग्लैंड खिलाड़ियों की हूटिंग, राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले बढ़ा दबाव

IANS | July 4, 2026 7:51 PM

मेक्सिको सिटी, 4 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले इंग्लैंड फुटबॉल टीम का मेक्सिको सिटी में गर्मजोशी नहीं, बल्कि विरोध के साथ स्वागत हुआ। सोमवार को मेजबान मेक्सिको के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जब इंग्लैंड की टीम होटल पहुंची, तो बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय समर्थकों ने हूटिंग और नारों के जरिए खिलाड़ियों पर दबाव बनाने की कोशिश की।

जनभागीदारी और व्यक्तिगत जिम्मेदारी से 'विकसित भारत' बनेगा : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

IANS | July 4, 2026 7:42 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि 'विकसित भारत' का सपना तभी साकार हो सकता है, जब सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी निभाए। देश और समाज के विकास में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण आधार है और हर व्यक्ति यदि प्रतिदिन देशहित में एक कदम आगे बढ़ाए तो भारत तेजी से प्रगति की ओर बढ़ सकता है।

सेमीकंडक्टर क्रांति से विकसित भारत को मिलेगी नई रफ्तार, साणंद से पीएम मोदी ने दिया तकनीकी आत्मनिर्भरता का संदेश

IANS | July 4, 2026 7:32 PM

साणंद, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में सीजी सेमी की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओसैट) सुविधा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पहले देश ने वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनने का संकल्प लिया था और आज उस दिशा में तेजी से परिणाम दिखाई दे रहे हैं। भारत अब केवल इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीकों का निर्माता बनने की ओर बढ़ रहा है।

फीफा विश्व कप: नेमार पूरे 90 मिनट खेलने को तैयार, ब्राजील के कोच का एंसेलोटी का बयान

IANS | July 4, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के हेड कोच कार्लो एंसेलोटी ने कहा है कि स्टार फॉरवर्ड नेमार पूरी तरह फिट हैं और फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में नॉर्वे के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। एंसेलोटी ने कहा कि अगर टीम को जरूरत पड़ी तो नेमार पूरे 90 मिनट तक मैदान पर खेलने में सक्षम हैं।

क्रूड ऑयल के आयात पर निर्भरता घटाने के लिए सरकार डीजल में 15 प्रतिशत आइसोब्यूटेनॉल मिलाने पर कर रही काम: नितिन गडकरी

IANS | July 4, 2026 7:21 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार डीजल में 15 प्रतिशत तक आइसोब्यूटेनॉल मिलाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने इसे पारंपरिक डीजल का एक प्रभावी विकल्प बताते हुए कहा कि इससे भारत की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

अनाधिकारिक टेस्ट: साईं सुदर्शन ने जड़े 168 रन, तीसरे दिन भारत के पास शानदार लीड

IANS | July 4, 2026 7:18 PM

गाले, 4 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका-ए के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी दूसरे अनाधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच में भारत-ए ने शानदार बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम ने 8 विकेट गंवाकर 541 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम के पास 175 रन की शानदार बढ़त है।

भारत सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा : पीएम मोदी

IANS | July 4, 2026 7:16 PM

साणंद (गुजरात), 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में सीजी सेमी की ओएसएटी सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह साबित करती है कि देश जिस लक्ष्य का संकल्प लेता है, उसे पूरा करके दिखाता है।

वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

IANS | July 4, 2026 6:46 PM

मैनचेस्टर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। महज 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वैभव इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टॉस से पहले तिलक वर्मा ने वैभव को कैप सौंपी। वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।