राजस्थान में विकास को मिली नई रफ्तार, रिफाइनरी के लोकार्पण पर लोगों ने जताया पीएम मोदी का आभार
बालोतरा, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे राजस्थान के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।