गर्मी में थकान और तनाव भगाएगी ये चाय, तन-मन को रखेगी शीतल

IANS | May 13, 2026 11:23 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। देश भर के कई हिस्सों में तेजी से बढ़ती गर्मी शारीरिक व मानसिक कई समस्याओं की वजह बनती जा रही है। थकान और तनाव के साथ ही पाचन से संबंधित समस्याएं आम बात है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को गुड़हल की चाय के सेवन की सलाह देता है, जो बेहतरीन प्राकृतिक उपाय साबित हो सकती है।

एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: ज्ञानेश्वरी का दमदार प्रदर्शन, स्नैच में सिल्वर, ओवरऑल टोटल में जीता ब्रॉन्ज

IANS | May 13, 2026 11:02 PM

गांधीनगर, 13 मई (आईएएनएस)। एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन ज्ञानेश्वरी यादव ने भारत का नाम रोशन किया। महिलाओं की 53 किलोग्राम कैटेगरी में ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में सिल्वर, जबकि ओवरऑल टोटल में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

कहीं आपका शरीर भी तो नहीं दे रहा ये संकेत? लिवर से हो सकता है कनेक्शन, ऐसे करें बचाव

IANS | May 13, 2026 10:56 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग दिन भर थकान, कम ऊर्जा और कमजोरी महसूस करते रहते हैं। इन्हें सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट इसे नजरअंदाज न करने की सलाह देते हैं।

सारा टेलर बनीं इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम की फील्डिंग कोच, आगामी टेस्ट सीरीज के लिए मिली जिम्मेदारी

IANS | May 13, 2026 10:24 PM

लंदन, 13 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा टेलर इंग्लैंड की सीनियर पुरुषों की टीम के साथ काम करने वाली पहली महिला बनने जा रही हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है।

एनआईटी-राउरकेला में जूनियर रिसर्च फेलो के 21 पदों पर भर्ती जारी, 19 मई तक फटाफट भरें फॉर्म

IANS | May 13, 2026 10:09 PM

भुवनेश्वर, 13 मई (आईएएनएस)। देश के किसी सरकारी संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है। दरअसल, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), राउरकेला, ने संविदा के आधार पर जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के कुल 21 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीडैक में सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर सहित 15 पदों पर भर्ती का मौका, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | May 13, 2026 10:03 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सीडैक) ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट (जे2ईई डोमेन) कार्यक्षेत्र में प्रोजेक्ट मैनेजर के 5 और जे2ईई डेवलपर कार्यक्षेत्र में सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर के 10 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

नारायण के 'सहस्रबाहु' अवतार को समर्पित राजस्थान का 1000 साल पुराना भव्य मंदिर, क्यों पड़ा 'सास-बहू' नाम?

IANS | May 13, 2026 9:29 PM

उदयपुर, 13 मई (आईएएनएस)। देश-दुनिया में नारायण के दशावतार को समर्पित कई भव्य व प्राचीन मंदिर मिल जाएंगी, लेकिन राजस्थान के उदयपुर से मात्र 22 किलोमीटर दूर नागदा गांव में स्थित नारायण के 'सहस्रबाहु' अवतार को समर्पित एक ऐसा प्राचीन मंदिर है, जिसका नाम भी मजेदार है और हैरत में डालता है। ‘सास-बहू मंदिर’ न सिर्फ अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि अपने अनोखे नाम के कारण भी लोगों की जिज्ञासा का विषय बना हुआ है।

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई कीमतें 14 मई से प्रभावी

IANS | May 13, 2026 9:21 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। अमूल इंडिया के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 2 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से की गई है। कंपनी ने बताया कि नई दरें 14 मई 2026 से प्रभावी हो जाएंगी।

भारतीय सेना में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती, 30 पदों पर बुधवार से आवेदन शुरू

IANS | May 13, 2026 9:04 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। देश सेवा की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंडियन आर्मी ने भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए जनवरी 2027 से शुरू होने वाले 144वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (टीजीसी-144) के लिए पात्र अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स से कुल 30 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन में सवार होकर चीन दौरे पर पहुंचे एलन मस्क, शी जिनपिंग के साथ बीजिंग शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

IANS | May 13, 2026 8:59 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने बुधवार को पुष्टि की कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई बड़े अमेरिकी कारोबारी नेताओं के साथ एयर फोर्स वन में बीजिंग जा रहे हैं। वहां वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाले महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।