टीएमबी लिमिटेड में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और डेटा साइंटिस्ट पदों पर भर्ती, 18 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | July 7, 2026 3:22 PM

चेन्नई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (टीएमबी) लिमिटेड ने नियमित आधार पर सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और डेटा साइंटिस्ट पदों के लिए ऊर्जावान और नतीजे देने पर ध्यान केंद्रित करने वाले योग्य उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि टीएमबी लिमिटेड द्वारा जारी नोटिफिकेशन में दोनों पदों के लिए खाली जगहों की संख्या नहीं बताई गई है।

ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से अधिक गारंटी जारी, 1.55 लाख करोड़ रुपए का ऋण हुआ स्वीकृत: सरकार

IANS | July 7, 2026 3:04 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) 5.0 के तहत लॉन्च होने के बाद से अब तक 4,11,497 गारंटी जारी की जा चुकी हैं, और इसके तहत कुल 1,55,229 करोड़ रुपए की गारंटी दी गई है, जो यह दर्शाता है कि बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली ने इस योजना को तेजी से अपनाया है।

'केरल वन विभाग', सहवाग ने खास अंदाज में धोनी को दी जन्मदिन की बधाई

IANS | July 7, 2026 3:03 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी को उनके जन्मदिन पर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बेहद खास अंदाज में बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप की ट्रॉफियों का अनावरण, फुटबॉल को बताया खेल भावना का अनुपम उदाहरण

IANS | July 7, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने डूरंड कप से जुड़े सभी पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस टूर्नामेंट ने अनेक प्रतिभावान फुटबॉल को मंच प्रदान किया है।

पीएम मोदी को 'किया ओरा' कहने के लिए तैयार न्यूजीलैंड, प्रवासी भारतीय बोले- प्रधानमंत्री ने हमारा मान बढ़ाया

IANS | July 7, 2026 2:52 PM

ऑकलैंड, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान विदेशी दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री का दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है। यह पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा होगी। हाल ही में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भी हुआ है। ऑकलैंड में रह रहे भारतीय प्रवासी खासे उत्साहित हैं। ऐसे ही कुछ उत्साही जनों से आईएएनएस ने बात की।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूती से देश की आर्थिक रफ्तार को बनाए रखने में मिल रही मदद: रिपोर्ट

IANS | July 7, 2026 2:51 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी से देश की आर्थिक रफ्तार को अप्रैल-मई के दौरान कम होने से रोकने में मदद मिली है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

भारत का 'क्रिटिकल मिनरल मिशन' तेज: 2 साल में 35 देशों से साझेदारी और 11 देशों से बातचीत जारी, रेयर अर्थ और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन मजबूत करने पर फोकस

IANS | July 7, 2026 2:49 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने बीते 24 महीनों में रेयर अर्थ, क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया के 35 देशों को एक व्यापक रणनीतिक नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में काम किया है। इनमें 24 देशों के साथ विभिन्न समझौते और साझेदारियां हो चुकी हैं, जबकि 11 देशों के साथ बातचीत जारी है। इसका उद्देश्य देश की औद्योगिक जरूरतों, ऊर्जा सुरक्षा, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), बैटरी, रक्षा, अंतरिक्ष और सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए जरूरी खनिजों की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

फीफा विश्व कप: स्पेन से हारकर बाहर हुई पुर्तगाल को मिला पीएम लुइस मोंटेनेग्रो का समर्थन

IANS | July 7, 2026 2:23 PM

लिस्बन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 में पुर्तगाल का सफर समाप्त हो गया है। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में पुर्तगाल को स्पेन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। स्पेन ने 1-0 से जीत हासलि की। टूर्नामेंट में अपने खेल की वजह से आलोचना का शिकार रही पुर्तगाल टीम को अपने प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो का साथ मिला है।

करीब 25 प्रतिशत भारतीय कंपनियों का मानना है कि उनके कर्मचारी एआई का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए तैयार: रिपोर्ट

IANS | July 7, 2026 2:08 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन कंपनियों का मानना है कि कर्मचारियों की तैयारी इस रफ्तार का साथ नहीं दे पा रही है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, केवल 25 प्रतिशत भारतीय कंपनियों का मानना है कि उनकी वर्कफोर्स एआई का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार है। यह आंकड़ा 2025 के मुकाबले 12 प्रतिशत अंक कम है।

एमबाप्पे 'घटिया' टिप्पणी के लिए माफी मांगे, या कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें: पैराग्वे सीनेटर सेलेस्टे अमरिला

IANS | July 7, 2026 1:59 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमरिला ने काइलियन एमबाप्पे को एक पत्र लिखते हुए उनसे उनकी विवादित टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। अमरिला ने एमबाप्पे द्वारा माफी न मांगने की स्थिति में उनके खिलाफ 'जेंडर-आधारित हिंसा' के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।