राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट की जांच से संतुष्ट : आलोक कुमार

IANS | July 6, 2026 11:04 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हालिया बैठक और राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने पूरे मामले की समीक्षा की है और जांच प्रक्रिया को लेकर सभी ट्रस्टी संतुष्ट हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ बिना किसी पक्षपात के कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर इस मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश में जन्मे विनायक शुक्ला बने ओमान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान

IANS | July 6, 2026 10:36 PM

मस्कट, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ओमान क्रिकेट ने भारतीय मूल के विकेटकीपर-बल्लेबाज विनायक शुक्ला को पुरुष टीम का कप्तान नियुक्त किया है। टीम के उप-कप्तान रहे शुक्ला ने जतिंदर सिंह की जगह ली है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत में हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान की कमान संभाली थी।

बिजनेस में नुकसान होने पर डिप्रेशन में आ गए थे कैलाश खेर, लेकिन संगीत ने दिखाई राह

IANS | July 6, 2026 10:15 PM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय संगीत की दुनिया में अपनी सूफियाना और दमदार आवाज से पहचान बनाने वाले मशहूर गायक कैलाश खेर की जिंदगी जितनी सफल दिखती है, उतनी ही संघर्ष और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरी रही है। आज जिस मुकाम पर वह खड़े हैं, वहां तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं था। उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया, जब बिजनेस में भारी नुकसान के बाद वह डिप्रेशन में चले गए और जीवन को खत्म करने तक का विचार बनाने लगे।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: आईसीसी की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' में मूनी, चरणी और वायट-हॉज शामिल

IANS | July 6, 2026 10:10 PM

दुबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। रिकॉर्ड सातवें आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खिताब तक ऑस्ट्रेलिया के शानदार अभियान की झलक आईसीसी की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' में भी देखने को मिली। चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक पांच खिलाड़ियों को इस स्टार खिलाड़ियों से सजी सर्वश्रेष्ठ एकादश में जगह मिली। इनके अलावा, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड और श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भी पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इस प्रतिष्ठित टीम में स्थान बनाया।

चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, विपक्ष ने उठाए सवाल, कांग्रेस बोली- जिम्मेदारी तय करने की जरूरत

IANS | July 6, 2026 9:22 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर चंदा विवाद में सोमवार को जहां ट्रस्ट की ओर से बैठक की गई। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने मीडिया के सामने आकर बताया कि चंपत राय का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इसके साथ ही अनिल मिश्रा का इस्तीफा भी मंजूर किया गया है। ट्रस्ट की ओर से इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए। विपक्षी नेताओं ने कहा कि इस्तीफा स्वीकार कर बचाने की कोशिश हो रही है।

असम विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली, शिक्षा, इथेनॉल और जलभराव के मुद्दों पर सरकार को घेरा

IANS | July 6, 2026 9:03 PM

गुवाहाटी, 6 जुलाई (आईएएनएस)। असम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने राज्य में बिजली संकट, सरकारी स्कूलों की स्थिति, इथेनॉल मिश्रित ईंधन की नीति और गुवाहाटी में लगातार हो रहे जलभराव जैसे मुद्दों को उठाया। इस दौरान कांग्रेस विधायक डॉ. जॉय प्रकाश दास, रेकिबुद्दीन अहमद और अखिल गोगोई ने मीडिया से बातचीत कर सरकार पर निशाना साधा।

एआई और डिजिटल तकनीक एमएसएमई, स्टार्टअप और निर्यातकों को नई ताकत दे सकती है: पीयूष गोयल

IANS | July 6, 2026 9:00 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल तकनीकें एमएसएमई, स्टार्टअप, निर्यातकों और स्थानीय कारोबारों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नवाचार-आधारित और तकनीक-संचालित विकास को गति देने के लिए सरकार और टेक कंपनियों के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता है।

डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल में नरमी से कीमती धातुओं पर दबाव, सोने-चांदी की कीमतों में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा तक की गिरावट

IANS | July 6, 2026 8:53 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह की शुरुआत दबाव के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोमवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिसका असर सोने और चांदी के भाव पर साफ दिखाई दिया। हालांकि, सोने की तुलना में चांदी में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

आंध्र प्रदेश की पी4 पहल से जुड़ा अदाणी फाउंडेशन, कमजोर परिवारों की आजीविका मजबूत बनाने में करेगा सहयोग

IANS | July 6, 2026 8:20 PM

कुप्पम (आंध्र प्रदेश), 6 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी फाउंडेशन ने सोमवार को आंध्र प्रदेश सरकार की प्रमुख पब्लिक-प्राइवेट-पीपल पार्टनरशिप (पी4) पहल से 'मार्गदर्शी' (गाइड और सहयोगी भागीदार) के रूप में जुड़ते हुए राज्य के चित्तूर जिले के कुप्पम मंडल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, जिन्हें 'बंगारू कुटुंबम' कहा जाता है, की आजीविका मजबूत करने के लिए साझेदारी की है।

जकार्ता में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

IANS | July 6, 2026 8:03 PM

जकार्ता, 6 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में भारतीय समुदाय के लोगों ने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। होटल में भारतीय समुदाय के लोग 'मोदी मोदी' के नारे लगाते हुए उत्साह से प्रधानमंत्री का स्वागत करने पहुंचे। पीएम मोदी ने भी लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।