अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त किए गए कई अहम सबूत

IANS | July 8, 2026 7:40 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक घोटाला मामले की जांच के तहत मंगलवार को ई-कॉम्प्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके एक निदेशक के आवास पर छापेमारी अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप रिलायंस अनिल अंबानी समूह के स्वामित्व या नियंत्रण से जुड़े संदिग्ध लेनदेन और संपत्तियों से संबंधित अहम सबूत जब्त किए गए हैं। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी सामने आई है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले भारतीय महिला टीम को झटका, प्रतीका बाहर, पुनिया को मौका

IANS | July 8, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट (चार दिवसीय) खेला जाना है। मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष क्रम की बल्लेबाज प्रतीका रावल इस मैच से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह प्रिया पुनिया को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून में बड़े बदलाव की तैयारी, सरकार ने मांगे जनता के सुझाव

IANS | July 8, 2026 7:11 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), 2013 के तहत खासकर अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थी परिवारों के बीच खाद्यान्न वितरण में लंबे समय से चली आ रही असमानताओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा (ड्राफ्ट) जारी कर दिया है और इस पर आम जनता से सुझाव मांगे हैं।

फीफा विश्व कप: रूडी वोलर जर्मन फुटबॉल एसोसिएशन के स्पोर्टिंग डायरेक्टर बने रहेंगे

IANS | July 8, 2026 6:59 PM

बर्लिन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। 66 साल के रूडी वोलर ने कहा है कि वे जर्मन फुटबॉल एसोसिएशन (डीएफबी) के स्पोर्टिंग डायरेक्टर बने रहेंगे और राष्ट्रीय टीम को फिर से बनाने में मदद करेंगे। उम्मीद है कि जुर्गेन क्लॉप नए सेटअप में अहम भूमिका निभाएंगे।

जकार्ता के 'इंडियन फ्लेम' से भारतीय स्वाद ही नहीं संस्कृति की भी फैल रही 'खुशबू', पीएम मोदी के दौरे से बढ़ा उत्साह

IANS | July 8, 2026 6:51 PM

जकार्ता, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार को भारतीय समुदाय से मुलाकात की। जकार्ता में पीएम मोदी के संबोधन के बाद इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के चेहरे पर खास खुशी देखी जा रही है।

पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से व्यापारिक संबंधो को मिलेगी नई मजबूती: भारतीय प्रवासी

IANS | July 8, 2026 6:51 PM

मेलबर्न, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मेलबर्न पहुंचने वाले हैं। उनकी यात्रा को लेकर ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों ने उम्मीद जताई है कि इससे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

तेलंगाना 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026' का आयोजक होगा: खेल मंत्री डॉ. मांडविया

IANS | July 8, 2026 6:33 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया, ने बुधवार को घोषणा की कि तेलंगाना खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 की मेजबानी करेगा। गेम्स के आठवें संस्करण के नवंबर में होने की उम्मीद है।

फीफा विश्व कप: क्वार्टर फाइनल की 8 टीमों में 4 पूर्व चैंपियन, 4 को पहले खिताब का इंतजार

IANS | July 8, 2026 6:18 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच धीरे-धीरे अपने आखिरी सफर की ओर बढ़ रहा है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाने थे। 96 मैच खेले जा चुके हैं और 40 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। शेष 8 टीमों से 4 सेमीफाइनलिस्ट, 2 फाइनलिस्ट और फिर एक चैंपियन चुना जाना है।

'मिसिंग लिंक' मामले पर सीएम फडणवीस का विपक्ष पर पलटवार, 'महाराष्ट्र को बदनाम करेंगे, तो नहीं बख्शूंगा'

IANS | July 8, 2026 6:15 PM

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई और उसके आस-पास के शहरों के विकास पर नियम 293 के तहत हुई बहस का जवाब देते हुए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधानसभा में विपक्ष पर कड़ा हमला किया। साथ ही उन्होंने प्रोजेक्ट का बचाव करते हुए इसे इंजीनियरिंग का एक शानदार वैश्विक नमूना करार दिया।

मारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 एमडब्ल्यूएच बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, हर साल 54 टन कार्बन उत्सर्जन होगा कम

IANS | July 8, 2026 6:11 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को हरियाणा स्थित अपने खरखौदा विनिर्माण संयंत्र में 1 एमडब्ल्यूएच क्षमता का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) शुरू करने की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि यह कदम नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर उपयोग और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में उसकी रणनीति का हिस्सा है।