पीएम मोदी का दौरा प्रवासी भारतीय परिवार के लिए सम्मान की बात : न्यूजीलैंड के पूर्व सांसद
ऑकलैंड, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड जाएंगे। वहां भी प्रवासी भारतीय बड़ी तादाद में रहते हैं। जिससे भी बात करो वो भारत के पीएम का स्वागत करने को उत्सुक है। न्यूजीलैंड के सांसद महेश बिंद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑकलैंड यात्रा, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, व्यापार, निवेश, शिक्षा और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में भारतीय समुदाय की भूमिका पर आईएएनएस से बात की।