आईपीओ से पहले एनएसई का परिचालन प्रदर्शन कमजोर, ट्रे़डिंग वॉल्यूम में कमी के साथ ट्रांजैक्शन चार्जेज से घटी आय

IANS | July 8, 2026 3:18 PM

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। आईपीओ लाने की तैयारी कर रही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का परिचालन प्रदर्शन हाल के वर्षों में कमजोर हुआ है। कंपनी की आय का मुख्य स्रोत ट्रांजैक्शन चार्जेंज से लेकर क्लियरिंग एंड सेटलमेंट सर्विसेज से आय में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

एफएसएसएआई ने भ्रामक दावों और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर लोटे इंडिया, कुबेरा फूड्स और एफएनपी को जारी किया नोटिस

IANS | July 8, 2026 3:08 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बुधवार को कहा कि उसने विभिन्न खाद्य उत्पादों पर कथित भ्रामक दावों और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर लोटे इंडिया कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, कुबेरा फूड्स और फर्न्स एन पेटल्स प्राइवेट लिमिटेड (एफएनपी) को नोटिस जारी किए हैं।

पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का भव्य समापन, 5 फाइटर जेट्स ने दी 'सलामी'

IANS | July 8, 2026 3:00 PM

जकार्ता, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री इंडोनेशिया की सफल यात्रा संपन्न कर ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। लौटते वक्त भी उन्हें सम्मान स्वरूप एक दो नहीं बल्कि 5 फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया।

आईसीसी टी20 रैंकिंग: ईशान किशन शीर्ष पर बरकरार, जैकब बेथेल ने लगाई लंबी छलांग

IANS | July 8, 2026 2:57 PM

दुबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी टी20 के बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाजों ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

आरबीआई से नए सीईओ की मंजूरी मिलने के बाद साउथ इंडियन बैंक के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट

IANS | July 8, 2026 2:46 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक के शेयर बुधवार के कारोबारी सत्र में करीब 10 प्रतिशत तक गिर गए, जब बैंक ने यह घोषणा की कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महेश मुरलीधर पाई की बैंक के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर बनने का मौका: 300 से अधिक पदों पर आवेदन जारी, अंतिम तिथि 20 अगस्त

IANS | July 8, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक कंपनी सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (कॉमन सर्विस सेंटर स्पेशल पर्पस व्हीकल - सीएससी एसपीवी), जिसे देश भर में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत ग्रामीण सरकारी, वित्तीय और आवश्यक सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने वाले कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) के संचालन की देखरेख और प्रबंधन के लिए स्थापित किया गया है, ने एक वर्ष की अवधि के लिए पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर विभिन्न 7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर - जिला के रिक्त लगभग 312 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हालात यह संकेत दे रहे हैं कि क्षेत्र एक और व्यापक युद्ध की ओर बढ़ रहा: वाएल अव्वाद

IANS | July 8, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व एशिया में बुधवार तड़के से हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिका और ईरान दोनों ने एक दूसरे पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाया है। दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य एशिया के मामलों को रिपोर्ट करने वाले विदेशी पत्रकार डॉ. वाएल अव्वाद ने आईएएनएस से बात करते हुए समझौते के कुछ बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

बोरोबुदुर के बाद प्रम्बानन मंदिर संरक्षण में भारत की भूमिका, पीएम मोदी-राष्ट्रपति प्रबोवो ने शुरू किया नया अध्याय

IANS | July 8, 2026 2:10 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। बोरोबुदुर मंदिर परिसर के दस्तावेजीकरण के बाद भारत अब इंडोनेशिया के ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण और पुनर्स्थापन में भी अहम भूमिका निभा रहा है। बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने नए अध्याय की शुरुआत की। दोनों ने योग्याकार्ता स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर प्रम्बानन मंदिर परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की संरक्षण एवं पुनर्स्थापन परियोजना का शुभारंभ किया।

अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट, केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- बुवाई में गैप, लेकिन रणनीति तैयार

IANS | July 8, 2026 2:02 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अल नीनो के संभावित प्रभाव से उपजी मानसून की अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र सरकार पूरी तैयारी, स्पष्ट रणनीति और मजबूत ग्राउंड एक्शन के साथ हालात को संभालने में जुटी है। चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन उनसे निपटने के लिए सिस्टम पहले से सक्रिय और सतर्क है।

सरकार ने लॉन्च किया 'हैंडलूम हैकाथॉन 2026', हथकरघा क्षेत्र में नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

IANS | July 8, 2026 2:00 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। सरकार ने भारत के हथकरघा (हैंडलूम) क्षेत्र में तकनीक, डिजाइन, उद्यमिता और टिकाऊ समाधानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर की नवाचार प्रतियोगिता "हैंडलूम हैकाथॉन 2026 – 'बुनाई नवाचार'" लॉन्च की है। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।