आदिल रशीद के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने दूसरे गेंदबाज

IANS | July 8, 2026 7:44 AM

नॉर्टिंघम, 8 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 125 रनों से करारी शिकस्त दी। मेजबान टीम की यादगार जीत में आदिल रशीद ने भी गेंद से अहम भूमिका निभाई और दो विकेट चटकाए। रशीद ने इस मुकाबले में बड़ी उपलब्धि को भी अपने नाम कर लिया है।

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

IANS | July 8, 2026 7:41 AM

नॉर्टिंघम, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर इंग्लैंड से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

फीफा वर्ल्ड कप: शानदार वापसी के साथ अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

IANS | July 8, 2026 1:52 AM

अटलांटा, 8 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मैच में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत हासिल की। अटलांटा में खेले गए इस मैच को अपने नाम करते हुए अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस मैच में लियोनेल मेसी ने एक गोल में असिस्ट करने के बाद खुद भी एक गोल किया, जबकि एंजो फर्नांडीज ने स्टॉपेज टाइम (90+3') में विजयी गोल दागा।

तीसरा टी20: टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट, इंग्लैंड की 125 रन से जीत, सीरीज में 2-0 से लीड

IANS | July 8, 2026 1:37 AM

नॉटिंघम, 8 जुलाई (आईएएनएस)। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 125 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मैच को गंवाने के साथ भारत पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया है।

विंबलडन: गॉफ ने पेगुला को हराया, पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाई

IANS | July 7, 2026 11:18 PM

लंदन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी स्टार कोको गॉफ ने विंबलडन 2026 में लगातार चौथे मैच में जीत दर्ज की। मंगलवार को एक सेट हारने के बाद वापसी करते हुए उन्होंने जेसिका पेगुला को 4-6, 6-3, 6-3 से मात देकर अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारी बारिश बनी बाधा, 108 एम्बुलेंस टीम ने घर पर सुरक्षित प्रसव कर बचाई मां और नवजात की जान

IANS | July 7, 2026 11:11 PM

जामनगर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के जामनगर जिले में भारी बारिश के बीच 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने साहस, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराकर मां और नवजात दोनों की जान बचाई। जामजोधपुर तहसील के कोटड़ा बावीसी गांव के वाडी क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ के कारण एम्बुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन मेडिकल टीम ने मौके पर ही सुरक्षित डिलीवरी कराई।

बेटी बेमिसाल : कॉरपोरेट जॉब छोड़ खुशबू पाटिल लौटीं गांव, स्टार्टअप से बनीं आत्मनिर्भरता और ग्रामीण रोजगार की नई मिसाल

IANS | July 7, 2026 11:05 PM

बुरहानपुर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोरसर गांव की 24 वर्षीय खुशबू पाटिल ने कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर स्वरोजगार का रास्ता चुना। उन्होंने स्थानीय स्तर पर केले के चिप्स का स्टार्टअप शुरू किया है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए सरकारी योजनाओं की तारीफ की और सरकार को धन्यवाद भी दिया।

भारत बनाम इंग्लैंड: बतौर कप्तान अय्यर का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने 'नंबर-3'

IANS | July 7, 2026 10:54 PM

नॉटिंघम, 7 जुलाई (आईएएनएस)। श्रेयस अय्यर टी20 फॉर्मेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में अय्यर ने टॉस जीतकर यह कारनामा किया।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से साहिबगंज के किसानों को राहत, खाद-बीज खरीदने में हो रही सुविधा

IANS | July 7, 2026 10:41 PM

साहिबगंज, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ झारखंड के साहिबगंज जिले के किसानों को मिल रहा है। जिले के सदर प्रखंड और डीहारी गांव के किसानों का कहना है कि इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता ने खेती-किसानी को पहले की तुलना में आसान बनाया है। खेती करने के लिए किसानों को अब कर्ज लेने की मजबूरी पहले जैसी नहीं रही, वो समय पर खाद-बीज खरीदकर फसल की बुआई कर पा रहे हैं।

भारत की विकास यात्रा मतलब 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : पीएम मोदी

IANS | July 7, 2026 10:04 PM

जकार्ता, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर कई संकटों के बावजूद भारत लगातार एक के बाद एक सुधार कर रहा है, बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।