सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म, यूपीएससी ने मई भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी किए

IANS | July 7, 2026 5:40 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मई 2026 में विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे और परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे थे, उन उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी कर दिया है। हालांकि, आयोग की ओर से चुने गए उम्मीदवारों को डाक से अलग-अलग भी सूचित कर दिया गया है।

आदिवासी किसानों की मेहनत का कमाल, झारखंड का आम्रपाली आम दुबई पहुंचा

IANS | July 7, 2026 5:35 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने झारखंड के आदिवासी क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के नेतृत्व वाली किसान उत्पादक कंपनियों से 2 मीट्रिक टन आम्रपाली आम खरीदकर दुबई भेजने में मदद की है।

पीसीबी ने फातिमा सना को श्रीलंका टी20 सीरीज की जगह 'विमेंस हंड्रेड' में खेलने की अनुमति दी

IANS | July 7, 2026 5:33 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना को श्रीलंका दौरे के टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर रहने की अनुमति दी है। पीसीबी ने फातिमा को श्रीलंका को टी20 सीरीज खेलने की जगह इंग्लैंड में होने वाले 'विमेंस हंड्रेड टूर्नामेंट' खेलने की अनुमति दी है।

केंद्र ने ई-25 पेट्रोल को जल्द लागू किए जाने की खबरों को किया खारिज: रिपोर्ट

IANS | July 7, 2026 5:21 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने ई-25 पेट्रोल को जल्द लागू किए जाने की खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि फिलहाल ई-20 से अधिक एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार का कहना है कि भविष्य में यदि ऐसा कोई कदम उठाया जाता है, तो वह केवल वैज्ञानिक परीक्षण और तकनीकी सत्यापन के आधार पर ही होगा। यह जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है।

फीफा विश्व कप: 'हमें अपने कैंपेन पर गर्व है', टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद बोले यूएसए के मैनेजर पोचेटिनो

IANS | July 7, 2026 5:15 PM

सिएटल, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी फुटबॉल टीम के मैनेजर मौरिसियो पोचेटिनो ने कहा है कि मंगलवार को बेल्जियम से 4-1 से हार के बावजूद उन्हें अपनी टीम के वर्ल्ड कप कैंपेन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट ने भविष्य की सफलता की नींव रखी है।

अफगानिस्तान के मंत्री अताउल्लाह ओमारी आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे

IANS | July 7, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई और पशुधन मंत्री मावलावी अताउल्लाह ओमारी मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। ओमारी के भारत दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच आपसी संबंध बढ़ाना और उनके हितों से जुड़े मामलों पर बातचीत करना है।

मेसी इवेंट मामले में पुलिस के सामने पेश हुए बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास

IANS | July 7, 2026 5:11 PM

कोलकाता, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास मंगलवार को पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए। यह पूछताछ पिछले साल कोलकाता में अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के 'गोट इंडिया टूर' इवेंट के दौरान हुई कथित अव्यवस्था के सिलसिले में थी।

आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र ने मंजूर किए 1,238 करोड़ रुपए, देश भर में लागू होगी पीएम-सेतु योजना

IANS | July 7, 2026 4:53 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने देश भर में प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उद्योगों की साझेदारी से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के आधुनिकीकरण के लिए 1,237.58 करोड़ रुपए की रणनीतिक निवेश योजनाओं (एसआईपी) को भी स्वीकृति दी गई है। यह जानकारी मंगलवार को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने दी।

चेतन आनंद: ग्रां प्री टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय शटलर

IANS | July 7, 2026 4:51 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। चेतन आनंद का नाम देश के प्रमुख बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में लिया जाता है। चेतन ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रदर्शन के दम पर एक बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में अपनी दमदार पहचान बनाई।

फिनटेक सेक्टर में आ रहा बड़ा बदलाव, अब ग्रोथ की जगह भरोसा जीतने पर फोकस कर रही कंपनियां : रिपोर्ट

IANS | July 7, 2026 4:46 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के फिनटेक सेक्टर में अब कंपनियों का फोकस ग्रोथ की जगह अब ग्राहकों का भरोसा जीतने, गवर्नेंस और मजबूती पर है। साथ ही, सेक्टर में 59 प्रतिशत कंपनियां अपनी साख और ब्रांड से जुड़े जोखिम को बहुत गंभीर चिंता मानती हैं। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।