घरेलू एयरलाइंस के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एटीएफ पर वैट को घटाकर 7 प्रतिशत किया

IANS | May 15, 2026 3:19 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व संकट में घरेलू एयरलाइन के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वेल्यू एडेड टैक्स (वैट) को 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।

आईआईटी रुड़की ने भारत के लिए तैयार किया हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु डेटासेट, आपदा तैयारी और जलवायु जोखिम आकलन में मिलेगी मदद

IANS | May 15, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के शोधकर्ताओं ने शुक्रवार को भारत के लिए एक ओपन-एक्सेस हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु प्रोजेक्शन डेटासेट विकसित और जारी किया। 'इंड्रा-सीएमआईपी6' नाम का यह डेटा सेट भारत में क्षेत्रीय जलवायु अनुकूलन, आपदा तैयारी और जलवायु जोखिम आकलन को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा के मामले में योगराज सिंह पर एफआईआर

IANS | May 15, 2026 3:11 PM

चंडीगढ़, 15 मई (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता व अभिनेता योगराज सिंह महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को उनके खिलाफ एफआईआर की गई है।

पीएम मोदी की यात्रा से भारत-यूएई संबंधों को मिला बढ़ावा, 5 अरब डॉलर के निवेश के साथ हुए कई समझौते

IANS | May 15, 2026 2:45 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान शुक्रवार को भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कई समझौते हुए। इसमें द्विपक्षीय रणनीतिक रक्षा साझेदारी, एलपीजी की आपूर्ति एवं रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व और भारत के आरबीएल बैंक, सम्मान कैपिटल और इन्फ्रास्ट्रक्चर में 5 अरब डॉलर का निवेश शामिल है।

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण में निवेश को मिलेगा बढ़ावा: एक्सपर्ट्स

IANS | May 15, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद विशेषज्ञों ने कहा कि ईंधन की कीमतों में इस बढ़ोतरी से नवीकरणीय ऊर्जा और विविध आपूर्ति शृंखलाओं में निवेश तेज हो सकता है।

भारत को शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता : रिपोर्ट

IANS | May 15, 2026 2:13 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारत को तेज शहरीकरण और आर्थिक ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता होगी। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

ओपनएआई ने आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैटजीपीटी मोबाइल ऐप में लॉन्च किया 'कोडेक्स' फीचर

IANS | May 15, 2026 1:48 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। चैटजीपीटी की मूल कंपनी ओपनएआई ने अपने एआई कोडिंग सहायक 'कोडेक्स' को चैटजीपीटी मोबाइल ऐप में शामिल कर दिया है, जिससे डेवलपर्स अब अपने स्मार्टफोन से दूर से ही कोडिंग से जुड़े कामों की निगरानी, प्रबंधन और मंजूरी दे सकेंगे।

पीएम मोदी ने यूएई पर हमले की निंदा की, कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए हरसंभव मदद को तैयार

IANS | May 15, 2026 1:45 PM

अबू धाबी, 15 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

आखिरी सवाल: साहसी सिनेमा की दमदार मिसाल, बेधड़क सवालों से झकझोरती फिल्म

IANS | May 15, 2026 1:41 PM

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। **** (चार स्टार) कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन करती हैं, कुछ सोचने पर मजबूर करती हैं, और फिर कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो तूफान की तरह आती हैं और पूरे देश को उन सवालों के सामने खड़ा कर देती हैं, जिनसे दशकों से बचने की कोशिश की जाती रही है। अभिजीत मोहन वरंग द्वारा निर्देशित और निखिल नंदा द्वारा निर्मित ‘आखिरी सवाल’ ऐसी ही एक दमदार राजनीतिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म दर्शकों को सहज महसूस कराने के लिए नहीं बनी, बल्कि उन्हें चुनौती देने, झकझोरने और क्रेडिट रोल खत्म होने के बाद भी सोचने पर मजबूर करने के लिए बनाई गई है।

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

IANS | May 15, 2026 1:38 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। आजकल बच्चे स्कूल से लेकर मनोरंजन तक हर काम के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, उनका ऑनलाइन समय भी बढ़ता जाता है। इंटरनेट पर दोस्तों से जुड़ना, नई चीजें सीखना और रुचियां पूरा करना बहुत अच्छा है, लेकिन इसमें कई जोखिम भी हैं। माता-पिता के लिए यह जरूरी है कि वे बच्चों के ऑनलाइन अनुभवों को सुरक्षित और सकारात्मक बनाएं।