एआई और एग्री-स्टार्टअप्स बदल सकते हैं भारत की कृषि अर्थव्यवस्था, किसानों की आय बढ़ाने में निभाएंगे बड़ी भूमिका: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | July 8, 2026 9:05 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीक और विज्ञान पर आधारित एग्री-स्टार्टअप्स भारत की कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे खेती की उत्पादकता बढ़ेगी, किसानों की आय में सुधार होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहद जरूरी होगा।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम घोषित, मिल्टन शुम्बा और न्यूमैन न्यामहुरी को मौका

IANS | July 8, 2026 9:04 PM

हरारे, 8 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 3 टी20 मैचों की घरेलू सीरीज के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बुधवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम की कमान सिकंदर रजा के हाथ में है। इस टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं जो टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे को सुपर-8 तक पहुंचाने वाले कैंपेन का हिस्सा रहे थे।

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, आईएमएफ ने 2026 में लगाया 7 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

IANS | July 8, 2026 8:53 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है, और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) अपडेट में चालू कैलेंडर वर्ष 2026 के दौरान इसके 7 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है।

सौरव गांगुली को जन्मदिन पर आईसीसी ने दिया तोहफा, पूर्व कप्तान ने अध्यक्ष जय शाह का जताया आभार

IANS | July 8, 2026 8:46 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन (बुधवार) पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बड़ा सम्मान दिया है। गांगुली को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। इसके लिए पूर्व कप्तान ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को धन्यवाद दिया है।

विंबलडन: कोस्तयुक ने पाओलिनी को शिकस्त देकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई

IANS | July 8, 2026 8:44 PM

लंदन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक ने अपने करियर के पहले विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कोस्तयुक ने बुधवार को सेंटर कोर्ट पर इटली की जैस्मीन पाओलिनी के खिलाफ 6-3, 6-2 से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला सिर्फ 1 घंटा और 9 मिनट तक चला।

उर्वशी ढोलकिया बर्थडे स्पेशल : सिंगल मदर से टीवी की आइकॉनिक विलेन तक का सफर

IANS | July 8, 2026 8:26 PM

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। किसी भी ड्रामा, फिल्म या सीरियल की सफलता में एक दमदार खलनायक का किरदार अहम भूमिका निभाता है, जो कहानी में रोमांच लाने के साथ दर्शकों को बांधे रखता है। भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे विलेन रहे हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से धारावाहिकों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मनोरंजन जगत में ऐसे लोकप्रिय विलेन के किरदार निभाने वाले नामों में एक उर्वशी ढोलकिया हैं।

पीएम मोदी का खेल को बढ़ावा देने का प्रयास सराहनीय: सौरव गांगुली

IANS | July 8, 2026 8:13 PM

कोलकाता, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में जाने के कार्यक्रम का स्वागत किया है। पूर्व कप्तान ने पीएम द्वारा क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के फैसले को खेल के लिए अहम बताया।

'मोदी जी, तुम्हारो मेलबर्न में बहुत-बहुत स्वागत च', गढ़वाली में स्‍वागत कर वीजा नियमों में राहत की जताई उम्मीद

IANS | July 8, 2026 8:04 PM

मेलबर्न, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेश‍िया की यात्रा पूरी करके ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गए हैं। मेलबर्न में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय समुदाय के लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के ऑस्ट्रेलिया दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर होंगे।

भारत के व्यापार और निवेश लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में आईसीएआई निभा सकता है अहम भूमिका: पीयूष गोयल

IANS | July 8, 2026 7:59 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के नेतृत्व के साथ बैठक के बाद कहा कि संस्थान के साथ मजबूत सहयोग भारत की आर्थिक वृद्धि को गति देने और वैश्विक व्यापार में देश की महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने पर रहेगा जोर

IANS | July 8, 2026 7:48 PM

नई द‍िल्‍ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गए हैं। अपने दौरे की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देगी।