जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए लिटन दास, परवेज हुसैन को मिली जगह

IANS | July 9, 2026 7:52 AM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच में बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज लिटन दास चोट के चलते पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। लिटन समय रहते अपने हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने में नाकाम रहे हैं, जिसके कारण वह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज को मिस करेंगे।

राफेल मार्केज बने मेक्सिको फुटबॉल टीम के नए हेड कोच, 2030 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

IANS | July 9, 2026 7:13 AM

मेक्सिको सिटी, 9 जुलाई (आईएएनएस)। मैक्सिकन फुटबॉल फेडरेशन (एफएमएफ) ने पूर्व कप्तान और दिग्गज डिफेंडर राफेल मार्केज को मेक्सिको की नेशनल फुटबॉल टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। 47 वर्षीय मार्केज 2030 तक इस पद पर बने रहेंगे।

ईरान-अमेरिका के बीच तनाव फिर बढ़ा, वैश्विक संकट गहराने की आशंका : रिटायर्ड ब्रिगेडियर शारदेंदु

IANS | July 8, 2026 11:54 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणियों के बीच रिटायर्ड ब्रिगेडियर शारदेंदु ने कहा कि मध्य-पूर्व में हुआ युद्धविराम शुरू से ही बेहद नाजुक था और अंततः उसका टूटना तय था। उन्होंने दावा किया कि इस घटनाक्रम का असर केवल क्षेत्रीय सुरक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया को महंगाई, ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ 'टेस्ट' में भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी, जानिए कैसा है रिकॉर्ड?

IANS | July 8, 2026 11:36 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच 10 जुलाई से इकलौते टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। दोनों टीमें साल 1986 से अब तक कुल 15 टेस्ट खेली हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है।

विंबलडन: 'वाइल्ड कार्ड' फेरी ने कोबोली को शिकस्त देकर उलटफेर किया, सेमीफाइनल में ज्वेरेव से होगा सामना

IANS | July 8, 2026 11:25 PM

लंदन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के आर्थर फेरी ने विंबलडन 2026 में अपना शानदार सफर जारी रखते हुए फ्रेंच ओपन 2026 के रनर-अप फ्लेवियो कोबोली को 6-4, 7-6(4), 6-0 से मात देकर पुरुषों के सेमीफाइनल में जगह बना ली। आर्थर ऐसा करने वाले इतिहास के दूसरे वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

लखपति दीदी योजना से बदली सरगुजा की महिलाओं की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त

IANS | July 8, 2026 9:59 PM

सरगुजा, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी 'लखपति दीदी योजना' छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया माध्यम बन रही है। स्वयं सहायता समूहों के जरिए आर्थिक सहायता और रोजगार के अवसर मिलने से कई महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। सरगुजा के ग्राम पूटा की रहने वाली अनीता प्रजापति और समीरा सिंह इसकी एक मिसाल बनकर सामने आई हैं।

वेस्टइंडीज पर धीमी ओवर-रेट के लिए 10 प्रतिशत जुर्माना लगा, डब्ल्यूटीसी के 2 अंक काटे गए

IANS | July 8, 2026 9:48 PM

एंटीगुआ, 8 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पर श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के कारण आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही टीम के दो महत्वपूर्ण आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक भी काट लिए गए हैं।

विंबलडन: नोस्कोवा ने पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाई, कोस्तयुक से होगी भिड़ंत

IANS | July 8, 2026 9:19 PM

लंदन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 में चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा ने बुधवार को एलिस मर्टेंस के खिलाफ 6-3, 7-5 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जो उनका पहला ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल होगा, जहां उनके सामने यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक होंगी।

बॉक्सिंग: भारत ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग में महिला श्रेणी में 9 पदक पक्के किए

IANS | July 8, 2026 9:14 PM

जकार्ता, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की अंडर-23 महिला मुक्केबाजों ने एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को जकार्ता में दोपहर और शाम के सेशन में हुए आखिरी-आठ स्टेज के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के बाद नौ मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए।

पीएम मोदी के पहुंचते ही देशभक्ति के रंग में रंगा मेलबर्न, ‘मां तुझे सलाम’ और 'वंदे मातरम' की धुनों से भव्‍य स्‍वागत

IANS | July 8, 2026 9:09 PM

नई द‍िल्‍ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी को देखकर लोग उत्साह‍ित नजर आए और पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।