पूरे अमेरिका में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अलग-अलग शहरों में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

IANS | June 21, 2026 9:13 AM

वाशिंगटन, 21 जून (आईएएनएस)। टेक्सास के पार्कों और न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से लेकर राज्य विधानसभाओं और गवर्नर के ऑफिस तक, इस हफ्ते के अंत में पूरे अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह दिखाता है कि भारत में शुरू हुई यह परंपरा अब एक देशव्यापी स्वास्थ्य कल्याण आंदोलन बन गई और इसे आम लोगों में कितना पसंद किया जा रहा है।

सोफी एक्लेस्टोन ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में यह कारनामा करने वाली बनीं पहली इंग्लिश गेंदबाज

IANS | June 21, 2026 8:45 AM

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड का विजयी अभियान जारी है। टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया। गेंद से टीम की इस जीत की नायक सोफी एक्लेस्टोन रहीं, जिन्होंने महज 23 रन देकर 2 विकेट निकाले। एक्लेस्टोन ने टी20 इंटरनेशनल में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक इंग्लैंड की कोई भी गेंदबाज अब तक नहीं पहुंच सकी है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस स्विट्जरलैंड के लिए हुए रवाना, ईरान के साथ अगले चरण की होगी वार्ता

IANS | June 21, 2026 8:28 AM

वाशिंगटन, 21 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस स्विट्जरलैंड के दौरे पर रवाना हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ होने वाली बैठक से तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा आगे बढ़ सकेगी। इस वार्ता से लेबनान में हाल ही में लागू हुए संवेदनशील युद्धविराम को टिकाए रखने में भी मदद मिलने के आसार हैं, हालांकि क्षेत्र में दोबारा शुरू हुई हिंसा के चलते इन बड़े राजनयिक प्रयासों को गंभीर चुनौती मिल रही है।

महिला टी20 विश्व कप: डंकले-कैप्सी की दमदार पारी, इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया

IANS | June 21, 2026 8:22 AM

लीड्स, 21 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के 16वें मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया। हेडिंग्ले के मैदान पर इंग्लिश टीम से मिले 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी।

'भारत की सांस्कृतिक विरासत बनी वैश्विक जन-आंदोलन', योग दिवस पर राजनाथ और शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

IANS | June 21, 2026 8:08 AM

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताों ने शुभकामनाएं दी हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप भारत की यह सांस्कृतिक विरासत आज एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुकी है।

'करें योग, रहें निरोग', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने जनता को दी बधाई

IANS | June 21, 2026 7:59 AM

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमत्रियों ने रविवार सुबह-सुबह सार्वजनिक कार्यक्रमों में योग किया। इसके साथ ही योग दिवस की बधाई देते हुए लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील की।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के कोलकाता आने पर नेताओं की प्रतिक्रिया, बोले- हमारे लिए बहुत बड़ी बात

IANS | June 21, 2026 7:56 AM

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार पश्चिम बंगाल में भी योग दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किए गए हैं। कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर नेताओं और आम लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

फीफा वर्ल्ड कप: जर्मनी ने कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

IANS | June 21, 2026 7:49 AM

टोरंटो, 21 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने शानदार वापसी करते हुए कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया। टीम की इस जीत के हीरो डेनिज उन्दाव रहे, जिन्होंने दो गोल दागे।

'पूरा विश्व और देश एक-दूसरे से जुड़ा रहा, यही योग की ताकत', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

IANS | June 21, 2026 7:35 AM

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में देश का नेतृत्व किया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा विश्व और पूरा देश एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है।

फीफा वर्ल्ड कप: स्वीडन को 5-1 से रौंदकर पहले स्थान पर पहुंचा नीदरलैंड्स

IANS | June 21, 2026 7:25 AM

ह्यूस्टन, 21 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप एफ के मुकाबले में नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वीडन को 5-1 से रौंदा। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड्स ने ग्रुप में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है।