'काला हिरण' फिल्म का विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को अमित जानी ने दी चुनौती

IANS | August 19, 2026 3:07 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। सलमान खान और फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगसी' के मेकर्स के बीच चल रहा विवाद अब दिल्ली हाईकोर्ट से निकलकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 27 जुलाई को फिल्म के टीजर और उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाने का निर्देश दिया था। इस फैसले के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की बात कही थी। अब इसी मामले में उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। मेकर्स का कहना है कि दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश उनकी अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाता है।

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: गाले टेस्ट में जीत के साथ भारत को पहुंचा फायदा, श्रीलंका की राह हुई मुश्किल

IANS | August 19, 2026 3:00 PM

गाले, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पहले टेस्ट मुकाबले में 165 रनों से हराया। गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

एनएचएआई भर्ती 2026: जनरल मैनेजर समेत 12 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | August 19, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी के बेहतर अवसरों की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने जनरल मैनेजर समेत विभिन्न 12 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

सरकारी अस्पताल में नौकरी का अवसर: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर वैकेंसी, 21 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 19, 2026 2:55 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी अस्पताल में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए नई दिल्ली स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल (पीएमएमएमएच) ने आपातकालीन तदर्थ (एडहॉक) आधार पर विभिन्न स्पेशलिटी में सीनियर रेजिडेंट के कुल 12 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

कुबोटा और स्पार्क मिंडा के शीर्ष अधिकारियों ने सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना की, साझा किए अनुभव और भविष्य की निवेश योजनाएं

IANS | August 19, 2026 2:53 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 के उद्घाटन एवं दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जापान और भारत के प्रमुख उद्योग समूहों ने उत्तर प्रदेश को निवेश, मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ केंद्र बताया। समारोह में कुबोटा कॉरपोरेशन जापान और स्पार्क मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में अपने निवेश, साझेदारी के अनुभव और भविष्य की संभावनाओं को साझा किया।

भारत बनाम पाकिस्तान : इन 5 खिलाड़ियों पर होगी हॉकी इंडिया का 'वर्चस्व' बनाए रखने की जिम्मेदारी

IANS | August 19, 2026 2:28 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में बुधवार को भारतीय पुरुष टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स) के वैगनर स्टेडियम में खेला जाना है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ साल 2010 में किए गए प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।

सेबी, सीएएस में हेरफेर करने वालों के खिलाफ तुरंत करेगा कार्रवाई: तुहिन कांत पांडे

IANS | August 19, 2026 2:22 PM

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई हाल ही में बाजार में लागू किए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (सीएएस) सिस्टम में हेराफेरी या गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

कभी 'बेबी नाज' बनकर जीता था दिल, फिर बनीं श्रीदेवी की आवाज, ऐसा था कुमारी नाज का सफर

IANS | August 19, 2026 2:03 PM

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर जितना काम किया, उससे कहीं ज्यादा अपनी प्रतिभा से लोगों के दिल में जगह बनाई। कुमारी नाज भी ऐसी ही कलाकार थीं। बचपन में उन्हें 'बेबी नाज' के नाम से पहचान मिली और उनकी मासूम अदाकारी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। आगे चलकर उन्होंने फिल्मों में बड़े किरदार किए, भोजपुरी सिनेमा में भी पहचान बनाई और जब अभिनय के मौके कम होने लगे तो उन्होंने अपनी आवाज को ही अपना हुनर बना लिया। इसी दौर में वह श्रीदेवी की शुरुआती हिंदी फिल्मों की आवाज बनीं।

प्रमुख सीईओ के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

IANS | August 19, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट के दौरान प्रमुख कंपनियों के सीईओ व बिजनेस लीडर्स के साथ आयोजित राउंड टेबल मीटिंग में निवेशकों का प्रदेश में निवेश के प्रति उत्साह दिखाने के लिए आभार जताया।

10 किलो का बैग लेकर 120 फ्लोर तक चढ़े सुमित सचदेव, स्मृति ईरानी रह गईं हैरान

IANS | August 19, 2026 1:58 PM

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी अभिनेता सुमित सचदेव इन दिनों अपने एक अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गौतम विरानी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले सुमित ने बुधवार को अपनी फिटनेस का ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए। अभिनेता ने 10 किलो का बैग कंधे पर रखकर 120 फ्लोर सीढ़ियां चढ़ने का दावा किया। उनकी इस मेहनत पर शो से जुड़ीं अभिनेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी प्रतिक्रिया दी।