सीपीग्राम्स और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से बढ़ रही पारदर्शिता, नागरिक-केंद्रित बन रहा शासन: डॉ. जितेंद्र सिंह
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि सीपीग्राम्स (केंद्रीयकृत जन शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली) और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जैसी पहलें भारत में शासन व्यवस्था को बदल रही हैं। इनसे पारदर्शिता बढ़ी है, सेवाओं की डिलीवरी बेहतर हुई है और प्रशासन अधिक नागरिक-केंद्रित बना है। उन्होंने दक्षिण कोरिया के गृह एवं सुरक्षा मंत्री यून होजुंग के साथ बातचीत के दौरान भारत की डिजिटल गवर्नेंस उपलब्धियों को रेखांकित किया और ई-गवर्नेंस, एआई तथा लोक प्रशासन जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने का आह्वान किया।