पंडित जसराज की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अनूप जलोटा, बोले-उनकी दी हुई मोतियों की माला मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद
मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर गायक और संगीतकार अनूप जलोटा ने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में संगीत सम्राट से जुड़ी कई भावुक और यादगार स्मृतियों को साझा किया।