गाले टेस्ट: दिनेश चांदीमल चोटिल, स्कैन के लिए भेजा गया अस्पताल

IANS | August 18, 2026 12:01 PM

गाले, 18 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन बड़ा झटका लगा। अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। चांदीमल को कंधे और गर्दन में चोट लगी है। उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

सरकार ने ईवी, हाइड्रोजन और सीएनजी से चलने वाले वाणिज्यिक वाहनों की आयु सीमा 5 साल बढ़ाने का रखा प्रस्ताव

IANS | August 18, 2026 11:55 AM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परमिट प्रणाली के अंतर्गत आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी), हाइड्रोजन ईंधन आधारित वाहनों और प्राकृतिक गैस (सीएनजी) से चलने वाले वाणिज्यिक वाहनों की निर्धारित आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है।

सीएम योगी का सख्त संदेश, भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर लिया जाए सख्त एक्शन

IANS | August 18, 2026 11:54 AM

गोरखपुर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने जब यह पीड़ा सुनाई कि दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो तो मुख्यमंत्री की भृकुटि तन गई।

कोलाबा चोरी मामले में अभिनेत्री रूपा दत्ता को मिली जमानत, 50 हजार के निजी मुचलके पर कोर्ट ने किया रिहा

IANS | August 18, 2026 11:24 AM

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री रूपा दत्ता को मुंबई के कोलाबा में कथित 1.48 लाख रुपए की चोरी के मामले में बड़ी राहत मिली है। मामले में गिरफ्तार बंगाली अभिनेत्री को मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जमानत दे दी है। अदालत ने उन्हें 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी। साथ ही कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं। रूपा दत्ता को निर्देश दिया गया है कि वह मामले से जुड़े सबूतों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करेंगी और अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़कर नहीं जा सकेंगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में अब मंजूरी से आगे बढ़कर समय पर क्रियान्वयन और उत्पादन शुरू करने पर हो फोकस: सरकार

IANS | August 18, 2026 10:46 AM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने औद्योगिक कॉरिडोर और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास में अब केवल परियोजनाओं की मंजूरी तक सीमित रहने के बजाय उनके समयबद्ध क्रियान्वयन, निवेश आकर्षित करने और उत्पादन शुरू कराने पर जोर दिया है। सरकार का मानना है कि औद्योगिक विकास की वास्तविक सफलता परियोजनाओं के धरातल पर उतरने और आर्थिक गतिविधियों में बदलने से तय होगी।

भिंड हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता का ऐलान

IANS | August 18, 2026 10:43 AM

लखनऊ, 18 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

एआई से प्रभावित क्षेत्रों में युवा रोजगार में भारी गिरावट, जनरेटिव एआई के आने के बाद रोजगार पर बढ़ा दबाव: बीओके

IANS | August 18, 2026 10:16 AM

सोल, 18 अगस्त (आईएएनएस)। सेंट्रल बैंक की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से बढ़ते उपयोग का असर रोजगार बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। जनरेटिव एआई तकनीकों, विशेषकर चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट्स के आने के बाद एआई से अधिक प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं के रोजगार में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

वैश्विक तनावों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार पर दबाव; सेंसेक्स 365 अंक टूटा, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला

IANS | August 18, 2026 9:51 AM

मुंबई, 18 (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों के 91 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचने से हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। यह लगातार छठा दिन है जब बाजार में बिलवाली देखने को मिली है। भू-राजनीतिक अनिश्चितता और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिसके चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर दबाव देखने को मिला।

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम घोषित की, वेदराल्ड बाहर

IANS | August 18, 2026 9:47 AM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया ने 22 अगस्त से साउथ मैके में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।

34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था

IANS | August 18, 2026 9:20 AM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने अपनी प्रभावशाली तकनीक और बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विश्व क्रिकेट को समृद्ध बनाया है और बल्लेबाजी को दर्शनीय बनाया है। ऐसे बल्लेबाजों में एक बेहद प्रमुख नाम पूर्व कप्तान और देश के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक महेला जयवर्धने का है।