फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, साइबर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा अपनी फिल्मों में समाज और आम जिंदगी से जुड़े मुद्दों को अलग नजरिए से दिखाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर चर्चा में हैं। सुधीर मिश्रा का दावा है कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है और वह अपने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। मामले को लेकर उन्होंने साइबर क्राइम में शिकायत भी दर्ज कराई है।